किताब द कोलैप्स ऑफ इल्यूजंस हुई लांच
नई दिल्ली। टेक्नोलॉजिस्ट, कॉर्पोरेट लीडर एलसी सिंह ने अपनी पहली किताब, द कोलैप्स ऑफ़ इल्यूज़ंस लॉन्च की। दिशानेक्स्ट द्वारा प्रकाशित यह किताब अमेजन, फ्लिपकार्ट और देशभर के सभी चुनिंदा बुकस्टोर्स पर उपलब्ध है।
इस आयोजन में कला, शिक्षा और व्यवसाय जगत की उन जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले एलसी सिंह के सफर में उनके सहयोगी रहे हैं। यह किताब बताती है कि, किस तरह तनाव से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है और प्यार कैसे उसमें सुधार लाता है। यह किताब जवाब देने की कोशिश नहीं करती।
इसके बजाय, यह उन सभी चीजों को आईना दिखाती है जिन्हें हम सच मानते थे और उसे गहराई से सोच-विचार एवं जिज्ञासा के जरिए वास्तविकता को हमारे सामने लाती है।

