24 रुपए से शुरू होगी आईटीआर फाइलिंग, फीस पर 25 फीसदी तक जियोप्वाइंट्स का लाभ, एक्सपर्ट-असिस्टेड सेवा भी उपलब्ध


एवीएस न्यूज.मुंबई 
टैक्स फाइलिंग सीजन के बीच जियोफाइनेंस ने अपने ग्राहकों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग और टैक्स प्लानिंग सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इस बार कंपनी ने टैक्स फाइलिंग को और किफायती बनाते हुए सिर्फ 24 रुपए की शुरुआती कीमत पर आईटीआर फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही ग्राहकों को फाइलिंग शुल्क पर 25 प्रतिशत तक जियोप्वाइंट्स का रिवॉर्ड भी मिलेगा। कंपनी के अनुसारजियोप्वाइंट्स का उपयोग विभिन्न ब्रांड वाउचर, शॉपिंग ऑफर्स और पार्टनर डील्स में किया जा सकेगा। यह सेवा टैक्सबडी के साथ साझेदारी में शुरू की गई है, जो आयकर विभाग का पंजीकृत ई-रिटर्न इंटरमीडियरी  है।


  टैक्स विशेषज्ञ की सहायता वाली सेवा 649 रुपए से शुरू 
जियोफाइनेंस ऐप पर ग्राहकों को टैक्स प्लानिंग, आईटीआर फाइलिंग, टैक्स बचत के विकल्प, विभिन्न टैक्स रिजीम की तुलना और रिफंड स्टेटस ट्रैक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ऐप पर खुद से फाइलिंग और एक्सपर्ट-असिस्टेड दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। खुद से फाइलिंग प्लान की शुरुआती कीमत 24 रुपए है, जबकि टैक्स विशेषज्ञ की सहायता वाली सेवा 649 रुपए से शुरू होती है। जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य जटिल वित्तीय प्रक्रियाओं को सरल, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाना है। 


  टैक्स फाइलिंग को सुविधाजनक और लाभदायक बनाया 
उन्होंने कहा कि कम कीमत, सुरक्षित प्लेटफॉर्म और  जियोप्वाइंट्स रिवॉर्ड्स के साथ टैक्स फाइलिंग का अनुभव पहले से अधिक सुविधाजनक और लाभदायक बनाया गया है। वहीं, टैक्सबडी  के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यह साझेदारी देशभर के करदाताओं को सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद तरीके से आईटीआर फाइल करने में मदद करेगी।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। डेटा केवल आईटीआर फाइलिंग के उद्देश्य से टैक्सबडी  के सुरक्षित एवं एन्क्रिप्टेड सिस्टम में प्रोसेस किया जाएगा और इसका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा।