नई दिल्ली। देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड  ने घोषणा की है कि उसने राजस्थान सरकार के उपक्रम राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड से पोर्टल वेबसाइट्स  नामक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का ऑर्डर हासिल किया है।

इसमें व्यापक आईटी/आईटीईएस और सॉफ्टवेयर विकास सेवाएं प्रदान करनी हैं। देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के पास भारत में विभिन्न सरकारी संस्थानों से लगभग 50 करोड़ के सक्रिय वर्क ऑर्डर हैं। इससे पहले, कंपनी ने एलिवस लाइफसाइंसेस लिमिटेड से भी लगभग 4.4 करोड़ के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किए थे।

इन ऑर्डरों से कंपनी की एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बढ़ती साख और मूल्य-आधारित आईटी समाधान देने की क्षमता स्पष्ट होती है। कंपनी को माइक्रोसॉफ्ट सिलेक्ट प्लस परपेचुअल लाइसेंस के लिए लगभग 3.60 करोड़ का बड़ा ऑर्डर भी मिला है।