एवीएस न्यूज .भोपाल

जवाहर चौक स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती के तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन (टोंग्या जी वाला) कल (13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर) से आयोजित होने जा है। इस दिगंबर जैन परिचय सम्मेलन में इस बार दुनिया भर के युवाओं ने रिकार्डतोड़ भागीदारी दर्ज कराई है। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने देते हुए बताया कि अब तक विदेशों से साफ हो गया है कि दुनिया भर में फैले युवा चाहे कितनी भी ऊंचाईयां क्यों न छू लें लेकिन वे जीवनसाथी के रूप में अपनी मिट्टी से जुड़े युवाओं को ही पसंद करते हैं। लगभग 21 सालों से परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहे।  सर्वप्रथम 2004 में 1204 प्रविष्टि से शुरु हुआ सम्मेलन आज 5339 से अधिक प्रविष्टिया मिली है। श्री जैनाविन ने बताया कि अब तक इस सम्मेलन के लिए देश विदेश सहित 5339 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 2528 युवक और 2811 युवतियां शामिल हैं। जिसमें 16 देशों से 94 युवा (जिसमें- 68 युवक-26 युवतियां) भी शामिल हैं, जो अपने जीवन साथी की तलाश में इस सम्मेलन में शामिल हुए। इनके अलावा कुछ युवक- युवती ऐसे हैं जो सिविल सेवाओं में हैं। पिछले वर्ष भी काफी संख्या में एनआरआई युवाओं ने पंजीकरण कराया था । उन्होंने बताया इसमें चाटेर्ड एकाउंटेंड -सीएस 234 हैं जिसमें 107 युवक एवं 127 युवतियों हैं, डॉक्टर 332 हैं जिसमें 204 युवक एवं 128 युवतियां हैं, वकील 176 हैं जिसमें 79 युवक एवं 97 युवतियां हैं, इंजीनियर 1890 हैं जिसमें 740 युवक एवं 1150 युवतियां हैं बीबीए-एमबीए 1017 हैं जिसमें 508 युवक एवं 509 युवतियां हैं। 
श्री जैनाविन ने बताया सभी अतिथियों के लिए स्वागत में औषधीय पौधों का वितरण होगा। देश विदेश से आने वाले प्रत्याशियों विवाह को रिश्तेदारों के लिए उचित आवास भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ अपने-अपने स्तर पर आयोजन समिति तैयारी पूरी कर ली है। समिति के प्रमुख पदाधिकारी    अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या,नरेंद्र टोंग्या ,इंजीनियर विनोद जैन,रवीन्द्र जैन, अशोक जैन ,प्रमोद हिमांशु, मयंक जैन(आई टी),राजीव जैन सर, शैलेन्द्र मावा, सतीश शीतल, सुनील पटेल ,राजकुमार चौधरी ,विजय नूना , विजय वोहरा, संजय जैन मुंगाबली, आनंद जैन विकास जैन,राकेश जैन अनुपम.. शैलेन्द्र माया,चंद्र कुमार सरस्वती, दिनेश राजवंश,वीरेद्र जैन (श्रीजी), श्रीमती प्रतिभा टोंग्या, श्रीमती ललित मानिया, श्रीमती इंदिरा जैन,डॉ भारती जैन शामिल है।

-स्मारिका का 2 किलो से अधिक वजन
परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक नरेद्र टोंग्या ने बताया कि स्मारिका में विदेश से यूसए यूके कनाडा कुवैत नार्वे इटली मलेशिया जिम्बाम्बे हॉन्ग कोंग आदि देशों से रजिस्ट्रेशन हुए हैं। आयोजन स्थल पर विशाल एलईडी लगाई जाएगी इस पर सभी प्रत्याशियों का बायोडाटा लगातार उपलब्ध रहेगा। प्रत्याशियों के लिए अलग अलग बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है,जिसमें  सभी प्रत्याशियों का सचित्र डाटा उपलब्ध रहेगा बेब साइट के माध्यम से भी प्रत्याशियों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।  इसमें पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं और उनके रिश्तेदारों की जानकारियां पुस्तिका में प्रकाशित की जा रहीं हैं। यही जानकारियां आयोजन के साथ आनलाईन वेवसाईट पर भी उपलब्ध होंगी जिनमें युवाओं को अपने व्यवसाय और उम्र के अनुसार जीवनसाथी का चुनाव करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परिचय सम्मेलन की स्मारिका का वजन करीब 2 किलो से अधिक वजनी है। सम्मेलन में कुंडली मिलान और एलईडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
-इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट
युवती परिचय सम्मेलन सेवा समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या ने बताया कि सम्मेलन में कुंडली मिलान की सुविधा रखी गई थी। यह आयोजन पूरी तरह इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट था। जिसमें पानी पीने के लिए तांबे के लोटे, चाय के लिए कुल्हड़ और भोजन के लिए स्टील के बर्तन इस्तेमाल किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त रोक लगाई गई। प्लास्टिक बोतलों का मानकों के अनुसार निस्तारण किया गया। सभी के लिए आवास व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई।
-आयोजन की तैयारियां पूरी
परिचय सम्मेलन के प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। युवाओं से जुड़ी जानकारियां पात्रिका के रूप में प्रकाशित कर दी जायेगी। आयोजन स्थल पर युवाओं को ये पत्रिका उपलब्ध कराई जाएगी। यहां आने वाले युवा अपने माता पिता और रिश्तेदारों के साथ भावी जीवनसाथी से रूबरू हो सकेंगे और उनके रिश्तेदारों से भी मुलाकात कर सकेंगे। सम्मेलन की आयोजन समिति का प्रयास है कि जैन युवाओं को समाज के भीतर ही ऐसे रिश्ते उपलब्ध हों जिन्हें अपना जीवनसाथी बनाकरवे सामाजिक विकास के अनुष्ठान सफलता पूर्वक पूरे कर सकें।
- कुंडली मिलान की सुविधा उपलब्ध
युवाओं को अपने अनुकूल रिश्ता चुनने के लिए आयोजन स्थल पर कुंडली मिलान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजन स्थल पर कंप्यूटर पर कुंडली मिलान की सुविधा भी उपलब्ध होगी ताकि युवाओं को उनके स्वभाव के अनुकूल जीवनसाथी मिल सके। जिस तरह के युवाओं ने आयोजन में अपनी प्रविष्टियां भेजी हैं उनसे पता चलता है कि वे देश के मौजूदा माहौल से प्रेरित हैं और पूरी गंभीरता के साथ अपना जीवनसाथी तलाशने के लिए तैयार हैं। जैन समाज वैसे भी उच्च साक्षर है और इसके युवा आगे बढ़कर अपनी जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं। उनका प्रयास है कि वे जिस तेजी से विकास पथ पर चल रहे हैं उनका जीवनसाथी भी उनके साथ कदमताल कर सकने वाला हो।