एवीएस न्यूज .नई दिल्ली
रामराज कॉटन ने न केवल कपड़ों की गुणवत्ता, बल्कि परंपरा, शुद्धता और प्रीमियम आकर्षण का प्रतीक बन चुका है। रामराज व्हा इट अपनी ब्राइटनेस के लिए मशहूर है और इसका सिग्नेचर ब्राइट व्हाइटन केवल आंखों को सुकून देता है, बल्कि यह अब ब्रांड की अपनी एक अनूठी पहचान बन गया है।

 रामराज कॉटन को वास्तव में जो अलग करता है, वह है उसकी चमकदार सफेदी को दिन-प्रतिदिन, पूरे वर्ष भर प्रदान करने की क्षमता। शेड, क्वॉलिटी और फिनिश में अटूट स्थिरता के साथ, ब्रांड उद्योग में एक सबसे व्यापक व्हाइट फैब्रिक पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जिसमें 500 से अधिक वैरायटीज हैं जो 100 फीसदी कॉटन, गीजा ब्लेंड्स, लिनेन कॉटन, पॉली विस्कोस, 100फीसदी गीजा कॉटन, शुद्ध लिनेन, पेपर फिनिश के साथ कॉटन और 100फीसदी  सुपिमा कॉटन को कवर करती हैं।

केआर नागराजन, रामराज कॉटन के फाउंडर और चेयरमैन ने कहाकि रामराज कॉटन में हमारा उद्देश्य हमेशा से पारंपरिक शिल्प कौशल की जड़ों से जुड़े रहना रहा है, साथ ही हम दुनिया की सबसे प्रीमियम और सम्मानित कॉटन किस्मों को शामिल कर अपनी पेशकश को लगातार बेहतर बना रहे हैं।