एवीएस न्यूज. भोपाल/ नई दिल्ली

 दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।  बाजार जानकारों के अनुसार सोना 22 अक्तूबर को 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी के दाम आज 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है।


शादी ब्याह के लिए खरीदारी
 ज्वेलर्स का कहना है कि उम्मीद है कि इस दौरान आभूषण की बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकती है।  इस बीच सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट आने से सोने की खरीदारी एक बार फिर देखने को मिल रही है। आगामी शादी ब्याह के मौसम के लिए लोगों ने इस गिरावट का फायदा उठाया है। बाजार जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार में सोने और चांदी की सप्लाई लंदन बैंक से होती है। यह धनतेरस और दिवाली से पहले थोड़ी रुक गई थी, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई। लेकिन अब सप्लाई सामान्य हो गई है, जिसकी वजह से कीमतों में गिरावट भी आई है। इसके बाद शादी ब्याह को लेकर आभूषण की खरीदारी बाजारों में हो रही। कोठारी कहते हैं, ग्राहक कीमतों में आई गिरावट का फायदा उठा रहे हैं। उम्मीद है कि इस दौरान आभूषण की बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकती है।  


 सोने में आ सकती है लंबी अवधि में तेजी 
जानकार नवनीत अग्रवाल के अनुसार मौजूदा समय को देखते हुए लगता है कि अगर फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दरों में कटौती करती है, भू-राजनीतिक जोखिम एक बार फिर से बढ़ते हैं, तो सोने में दोबारा तेजी आ सकती है, इसलिए गिरावट पर शादी ब्याह के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर है। वहीं निवेशकों को एक अनुशासित दृष्टिकोण के साथ अपने निवेशक पोर्टफोलियों में विविधता लाने की जरूरत है।