23 को मनेगा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
भोपाल। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मधुमिता कृष्णन विभिन्न आयुर्वेद आधारित जीवनशैली उपायों को साझा करती हैं और बताती हैं कि ये प्राचीन प्रथाएं आज के दौर में हमें कैसे लाभ पहुँचा सकती हैं। यह संदेश हर वर्ष 23 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। आयुर्वेद कहता है कि हमारी दिनचर्या को प्रकृति के साथ जोडऩा चाहिए।
इसलिए सुबह सूरज उगने से लगभग एक घंटे पहले, यानी ब्राह्म मुहूर्त में उठने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय उठने से उम्र बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, इससे मन शांत रहता है, सोच में साफगोई आती है और दिन की शुरुआत तरोताजा होती है।

