भोपाल। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने ‘स्मॉल बाइट, बिग फाइट’ नाम से कला और साहित्य प्रतियोगिता शुरू की है, जिसका उद्देश्य बच्चों को मच्छरजनित रोगों के खिलाफ लड़ाई में शामिल करना है। यह प्रतियोगिता भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड  के सहयोग से आयोजित की जा रही है।  
2015 में राज्य सरकार ने जीसीपीएल और फैमिली हेल्थ इंडिया (एफएचआई) के सहयोग से ईएमबीईडी की शुरुआत की थी। यह अब भारत के सबसे सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक बन चुका है। पिछले दस वर्षों में मध्य प्रदेश में मलेरिया के मामलों में 98फीसदी तक की कमी आई है। ईएमबीईडी की हस्तक्षेप गतिविधियों ने राज्य के ज्यादातर प्रभावित जिलों के लगभग 45 फीसदी हिस्से को कवर किया है। ईएमबीईडी  से समर्थित शहरों में वित्त वर्ष 2023–24 में डेंगू के मामले 65 फीसदी तक घटे। ईएमबीईडी ने मध्य प्रदेश सरकार को भारत की मलेरिया उन्मूलन रैंकिंग में कैटेगरी 3 से कैटेगरी 1 तक पहुंचने में मदद की है।