भोपाल। टीटी नगर दशहरा मैदान में 33 वें भोपाल उत्सव मेला में आज पंजाबी गायक हरलीन सिंह की पंजाबी सॉग नाईट का आयोजन किया गया। जिसमें हरलीन सिंह ने अपनी

मेला समिति के सांस्कृतिक आयोजन के संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि आज मेले में पंजाबी सिंगर हरलीन सिंह ने पंजाबी गीतों से अपना जलवा बिखेरा लोग पंजाबी गीतों पर शहरवासी देर रात तक झूमे। जैसे ही हरलीन सिंह ने रात करीब 8 बजे मंच संभाला और एक के बाद एक पंजाबी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शक भी गानों पर जमकर झूमे और सांस्कृतिक संध्या का भरपूर लुत्फ उठाया। ये पंजाबी सॉग नाईट रात 10 बजे के बाद तक जारी रही और इस दौरान पूरा सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। 


सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि आज की पंजाबी सॉग म्यूजिकल नाइट में गीत-संगीत का ऐसा समा बांध कि सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए.। हरलीन सिंह के गीतों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं हरलीन सिंह के गीतों से कार्यक्रम में मौजूद लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। हरलीन सिंह के अलावा अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पंजाबी गायक हरलीन सिंह ने कार्यक्रम का आगाज. सूफी से किया...जुगनी जी वे..साईयो जी...से किया। इस दौरान उन्होंने पंजाबी ओर हिंदी गाने भी सुनाए। उन्होंने ने कहा कि भोपाल पहले आ चुका है.. भोपाल मेले में पहली बार आया हूं.. भोपाल के लोग बहुत प्यारे है।


पंजाबी गायक हरलीन सिंह ने अपनी बुलंद आवाज से...भंगडा  पर लोगों ने भंगडा कर लोगों को नचाया.... मुंडे कार चलाएं.. जिन मेरा दिल लुटेया.... हड्डियां तोगे पाया.... कंगना देना नही.. करे इशारे... 'लंदन ठुमक दा' गाने पर नाचने लगे लोग....मस्ती भरी रात है हो सोनी कुड़ियों का भी साथ है हो जीने का ले लो मज़ा हो डरने की...हो जायेगी बाले.. बाले.... दिल लेना दिल देना सौदा खरा खरा....फिर लोगों भंगडा का तडका लगाया। खुद मंच से उतर कर भगडा किया और लोगों को मजबूर किया नाचने को.. खचाखच भरा दशहरा मैदान के मंच देर रात तक जमकर झूमा। पंजाबी सिंगर हरलीन सिंह की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।

दर्शक इस कदर मौज में बहे कि पंजाबी संगीत की सौंधी महक से हर कोई सराबोर हो उठा। आलम यह था कि खचाखच भरी दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग जब कहीं आ जा न सके तो अपनी कुर्सियों पर ही चढ़कर नाचने लगे। हरलीन सिंह का क्रेज ग्राउंड पर इतना ज्यादा था कि उनके मंच पर आने से पहले ही उनके फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। जैसे ही हरलीन सिंह ने दशहरा मैदान में एंट्री ली, पूरे दशहरा मैदान में बैठे उनके फैंस बेहद जोश में आ गए। फैंस का जोश देखकर सिंगर हरलीन सिंह भी खुद को नहीं रोक सके और एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।हर ओर सिर्फ और सिर्फ तालियों की ही आवाजें सुनाई  दी। कार्यक्रम के दौरान ओपी खुराना, डॉ योगेंद्र मुखारैया उपस्थित थे।