थाना प्रभारी ने भेल प्रबंधन को पत्र लिख कर सुरक्षा की मांग की
एवीएस न्यूज, भोपाल।


भेल क्षेत्र के खाली पड़े क्वार्टरों में अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से संचालित हो रहीं है। अपराधियों को यहां छिपने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बना हुआ है। इसका मुख्य कारण है कि यहां न तो लाइट रहती है और न ही कोई आता-जाता है। इस लिए वे यहां से अपरािधक गतिविधियों को संचालित करने में कोई आपत्ति नहीं होती है। खाली मकानों में नशाखोरी, जुआं, शराब जैसी अन्य गतिविधियां जोरों पर चल रही है। जो पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए हैं। अपरािध यहां-वहां अपराध कर इन खंडहरों में आ कर छिप जाते हैं, जिन्हें खोजना मुिश्कल होता है। इसके लिए गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने भेल प्रबंधक को पत्र लिखकर इन खंडहर मकानों को जमींदोज करने या फिर वहां पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करने जैसे सीसीटीवी कैमरे और लाइट लगाने की मांग की है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि भविष्य में इन खंडहर मकानों के गिरने या अवैध बिजली कनेक्शन के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन की होगी।


संदिग्ध गतिविधियों की लगातार आ रहीं शिकायतें 
पुलिस द्वारा भेल प्रबंधक को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि भेल क्षेत्र में लंबे समय से खाली पड़े मकानों में अवैध कब्जे हो रहे हैं। साथ ही कई स्थानों पर अवैध बिजली कनेक्शन लेकर लोग बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इन खंडहरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं अवैध बिजली कनेक्शन के कारण पूर्व में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

लाइट की कमी बनी परेशानी
भेल प्रबंधक को लिए पत्र में उल्लेख किया है कि कई क्षेत्रों में लाइट की कमी होने के कारण सुरक्षा व देखरेख करना मुिश्कल हो रहा है। इसके लिए इन क्षेत्रों में सीसीटीवी और लाइट की शीघ्र व्यवस्था की जाए। है। पत्र में यह भी उल्लेख किया कि जर्जर मकानों को जमीदोंज किया जाए जिससे अपरािधयों को छिपने के लिए स्थान न मिले। 

सीसीटीवी व लाइट लगाने की मांग की 
भेल जर्जर मकानों में आपरािधक गतिविधियों की लगातार शिकायतें आ रहीं है। हमने भेल प्रबंधक को पत्र लिखकर जर्जर मनाकों को ध्वस्त करने या सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व लाइट लगाने की मांग की है।
- अवधेश सिंह तोमर, थाना प्रभारी गोविंदपुरा