केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने किया पीएनबी का दौरा, किया बैंक की डिजिटल पहलों का अनावरण
नई दिल्ली। बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के दौरे के साथ बढ़ी हुई सतर्कता और पारदर्शिता की दिशा में, अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस कार्यक्रम के तहत, पीएनबी की विजिलेंस मैनुअल 2025 का 5वां संस्करण और त्रैमासिक पत्रिका पीएनबी विजिल का सितंबर 2025 के अंक का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशक (ईडी) बिभु प्रसाद महापात्र, सीवीओ राघवेंद्र कुमार, और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, बैंक ने कई प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया, जिनमें कर्मचारी जवाबदेही पोर्टल का संपूर्ण डिजिटलीकरण, आचरण जोखिम ढांचा (कर्मचारियों के लिए) और पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के लिए डिजिटल समाधान शामिल हैं।
कार्यक्रम में सतर्कता योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने कहाकि हमारे समाज का कल्याण , हमारी अर्थव्यवस्था का विकास और आजीविका का सृजन पंजाब नैशनल बैंक जैसे बैंकों द्वारा प्रदान किए गए समर्थन और वित्तपोषण से गहराई से जुड़े हुए हैं।
राघवेंद्र कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), पीएनबी, ने कहाकि इन डिजिटल पहलों का शुभारंभ पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी की संस्कृति के निर्माण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम न केवल परिचालन दक्षता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि विश्वसनीयता बैंक के भीतर हर प्रक्रिया की आधारशिला बनी रहे।

