त्यागपत्र जब तक विधिवत रूप से स्वीकृत हो मीडिया के सामने प्रसारित करना अनुचित

 

भोपाल

 

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में तेजकुल पाल सिंह पाली के द्वारा अध्यक्ष पर से दिए गए इस्तीफे को लेकर और चैंबर कार्यालय में घटित हुई घटना पर एसोसिएट कंपनी सेक्रेटरी सीएस अमित कुमार जैन ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली का त्यागपत्र दृष्टि से दोषपूर्ण है, क्योंकि यह संस्था के लेटर हेड में दिया गया है। किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी का त्यागपत्र उनकी व्यक्तिगत क्षमता में साधारण कागज पर होना आवश्यक  है। अत: इसे प्रतिस्थापन के लिए वापस लेकर पुन: प्रस्तुत किया जाना अपेक्षित है।

इसके अलावा कंपनी सेक्रेट्री सीएस  अमित कुमार जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री द्वारा जो भी प्रक्रिया अपनाई गई वह पूर्णत: असंवैधानिक और दोषपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अल्प नोटिस पर बुलाई गई एवं विधिवत बुलाई गई बैठक को कानूनी रूप से विधिपूर्ण संपन्न बैठक नहीं माना जा सकता है। ऐसी बैठक में परित किसी भी प्रस्ताव को वैधता प्रदान नहीं की जा सकती। वह अमान्य एवं शून्य माना जाएगा।