नई दिल्ली। स्टार्टअप इकोसिस्टम इस समय दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है और यहां 1,76,000 रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। इसे और मजबूती देने के लिए गेम्स 24x7 ने अपने एक्सलरेटर प्रोग्राम टेकएक्सपेडाइट के तीसरे संस्करण का ऐलान किया। टेकएक्सपेडाइट को शुरुआती चरण में काम कर रहे ऐसे स्टार्टअप्स के लिए तैयार किया गया है, जो आइडिया फेज से आगे निकल गए हैं और अपने प्रोडक्ट के निर्माण, टेस्टिंग या वैलिडेंटिंग पर काम कर रहे हैं।