मोबाइल और ब्रॉडबैंड प्रोडक्ट्स के जरिए हम मोबाइल फोन, घरों, उपकरणों और एंटरप्राइजेस को आपस में जोड़ रहे हैं : मुकेश अंबानी
एवीएस न्यूज. मुंबई
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर,मुकेश डी.अंबानी ने कहाकि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में रिलायंस का परफॉर्मेंस दिखाता है कि हमारे सभी व्यवसायों में लगातार मजबूत फाइनेंशियल डिलीवरी और ऑपरेशनल मजबूती बनी हुई है। जियो का डिजिटल इकोसिस्टम अब भारतीय घरों में, और गहराई से अपनी जगह बना रहा है।
मोबाइल और ब्रॉडबैंड प्रोडक्ट्स के जरिए हम मोबाइल फोन, घरों, उपकरणों और एंटरप्राइजेस को आपस में जोड़ रहे हैं। इस तिमाही में जियो ने अपने सब्सक्राइबर बेस को और बढ़ाया। ख़ास तौर पर भारत के लिए तैयार किए गए हमारे स्वदेशी टेक्नोलॉजी स्टैक पर आधारित आकर्षक ऑफर्स के चलते ये संभव हुआ। जियो ने इस दौरान एबिटडा में 16.4 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की।
अंबानी ने कहाकि हमारे रिटेल बिजनेस के लिए भी यह तिमाही काफ़ी अहम रही। नए ब्रांड्स और प्रोडक्ट रेंज जुड़ने से पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ। इसी तिमाही में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बिजनेस का डीमर्जर भी हुआ। ओ2सी बिजनेस में ग्रोथ का नेतृत्व बेहतर फ़्यूअल मार्जिन और अनुकूल डिमांड-सप्लाई वातावरण ने किया। साथ ही ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी का भी फायदा मिला। जियो-बीपी नेटवर्क के लगातार विस्तार के साथ हमारा फ्यूल रिटेलिंग बिज़नेस भी दमदार ग्रोथ दिखा रहा है। रिलायंस के मजबूत कैश-फलो और बैलेंस शीट को अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों से भी पहचान मिली है। विदेशी मुद्रा में जारी किए गए हमारे डेट को एएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स से ‘ए-’ की रेटिंग मिली है।

- जियो ने भारत की डिजिटल क्रांति को नई रफ़्तार दी : आकाश
जबकि रिलायंस जियो इंफोकॉम चेयरमैन आकाश एम.अंबानी ने कहाकि जियो ने दुनिया के बेहतरीन टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म्स को भारतीय यूज़र्स तक पहुंचाकर भारत की डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार दी है। जियो के 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, ग्राहकों की ज़रूरतों की गहरी समझ और देशभर में फैले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए रिलायंस इंटेलिजेंस को वह ताकत मिलेगी जिसके ज़रिए भारत सिर्फ एआई -एनाबिल ही नहीं, बल्किएआई-सशक्त बनेगा। इससे हर नागरिक और हर एंटरप्राइज एआई टूल्स का इस्तेमाल कर सृजन, नवाचार और विकास कर सकेगा।

रिलायंस रिटेल ने लाखों ग्राहकों की शॉपिंग जरूरतों को पूरा की : ईशा
वहीं रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ईशाएम.अंबानी ने कहाकि रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में दमदार प्रदर्शन करते हुए लाखों ग्राहकों की अलग-अलग शॉपिंग जरूरतों को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है। ट्रेंड-फोकस्ड प्रोडक्ट्स और सीमलेस ओम्नी-चैनल एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देकर हम लगातार मजबूत कस्टमर एंगेजमेंट और लॉयल्टी बना रहे हैं। बदलते कंज्यूमर ट्रेंड्स के बावजूद हम इनोवेशन और एक्सेलेंस के जरिए भारतीय रिटेल को नए सिरे से परिभाषित करने के अपने विजन पर पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

