एवीएस न्यूज . मानुपर/भोपाल


उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष सोनी द्वारा क्षेत्रीय रहवासी के साथ गुंडागर्दी की बारदात सामने आई। दरअसल नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष क्षेत्रीय रहवासी ने टूटे हैंडपंप चबूतरे की शिकायत की और यह शिकायत करना महंगा पड़ गया।

अध्यक्ष पति सतीष सोनी ने अपनी दंबगई दिखाते हुए शिकायत कर्ता की चप्पल से जोरदार पिटाई कर दी। यह पूरी वारदात घटना स्थल के समक्ष एक परिवार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद है। 


शिकायतकर्ता अजीत सोनी, पुत्र बोधराम सोनी, निवासी मानपुर ने बताया कि बीते दिन वह अपने घर के पास स्थित त्रिभुवन सोनी के घर के पास हैंडपंप चबूतरे की शिकायत स्थल पर मौजूदा ठेकेदार के मेट से कर रहा था। उसी समय सतीश सोनी अपने घर से बाहर निकला और गंदी-गंदी गालियां  देते हुए कहा कि तुम कौन होते हुए शिकायत करने वाले और बिना किसी कारण के गाली-गलौज किया। मना करने पर सतीष ने मुक्कों मेरे मुंह पर मार इसके बाद चप्पल से सिर पर हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता अजीत ने बताया कि इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है और यदि वह कहीं शिकायत करेगा तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।  इसके साथ ही जान से खत्म करने की धमकी दी। 
 

पीडि़त अजीत सोनी ने बताया कि सतीष सोनी की दंबगई अब मुहल्ले में कहर बरपा रही है। पीडि़त ने बताया कि मैरा दोष बस इतना है कि हैंडपंप  के टूटू हुए चबूतरे की शिकायत की। जिससे नाराज नगर परिषद अध्यक्ष पति ने मुझे लात, घूंसा और चप्पल से पीटा। पीडि़त अजीत ने बताया कि यह पूरी घटनाक्रम त्रिभुवन सोने के घर में लगे तीन कैमरे में कैद है। पीडि़त के अनुसार पूरे घटनाक्रम की शिकायत क्षेत्रीय मानपुर थाना में की। लेकिन मानपुर अध्यक्ष पति के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।   

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन दबंगई के चलते कोई बीच-बचाव नहीं कर सका। बाद में पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।