भोपाल। एसबीआई फाउंडेशन ने साल्हेबाट गाँव (केशकाल ब्लॉक) में ‘ग्राम सेवा’ परियोजना की शुरुआत की। यह परियोजना समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट (एनजीओ) के सहयोग से चलाई जाएगी और इसका उद्देश्य गाँवों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है। इस कार्यक्रम को एसबीआईकैप सिक्योरिटीज लिमिटेड ने  सीएसआर फंड से सहयोग दिया है।

इस अवसर पर कई नई सुविधाओं की शुरुआत हुई। जिसमें खलेमुरवेंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और ओपन जिम,  गांव में ग्राम सेवा केंद, जहां ऑनलाइन सेवाएँ और जानकारी मिलेगी,  महिलाओं के लिए सिलाई केन्द्र, किसानों के लिए मार्केट शेड, युवाओं के लिए शहीद गुंडाधुर युवा प्रशिक्षण केंद्र, जहां शारीरिक और शैक्षिक प्रशिक्षण शामिल है। इसके साथ ही तीन मोबाइल सेवाओं की भी शुरुआत की गई है। जिसमें  एसबीआई संजीवनी एम्बुलेंस (स्वास्थ्य सेवा), शालिहोत्रा एक्सप्रेस (मोबाइल पशु चिकित्सा), स्वच्छता साथी (कचरा संग्रह वाहन) शामिल है।  इन सुविधाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता और आजीविका को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में दीपक कुमार लल्ला, प्रबंध निदेशक, एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड ने कहा कि एसबीआई समूह ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर गांव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जगन्नाथ साहू, अध्यक्ष एवं सीओओ, एसबीआई फाउंडेशन ने कहा—“ग्राम पंचायत और स्थानीय लोग इस योजना में मिलकर काम करें, तभी इसका पूरा लाभ मिलेगा। राकेश कुमार, डीजीएम, एसबीआई, रायपुर ने कहाकि ग्रामीण विकास हमेशा से बैंक की प्राथमिकता रही है। वित्तीय समावेशन से लेकर सीएसआर प्रोजेक्ट तक, एसबीआई समाज के साथ खड़ा है। इस कार्यक्रम में समर्थन संस्था के ट्रस्टी, एसबीआई अधिकारीगण, स्थानीय सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।