एआई प्लस नोवा पॉड्स और नोवा वॉच सीरीज , एआई प्लस ने लॉन्च किए छह नए AIoT प्रोडक्ट,
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
Ai+ ने भारत में AIoT के छह नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें तीन ईयरबड्स और तीन स्मार्टवॉच शामिल हैं। इनकी कीमत 699 से 7,999 रुपए के बीच रखी गई है। एक साल से भी कम पुराने ब्रांड के लिए यह काफी महत्वाकांक्षी लाइनअप है। कागज पर इनके फीचर्स अच्छे दिखते हैं, लेकिन खरीदारों को अपनी उम्मीदें संतुलित रखनी चाहिए।
नोवापॉड्स गो (699) बेसिक जरूरतों को ठीक तरह से पूरा करता है। इसमें ठीकठाक बैटरी, IPX4 रेटिंग और टाइप सी चार्जिंग मिलती है, लेकिन इससे ज्यादा खास उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
नोवा पॉड्स प्रो (1,999) इस पूरी रेंज में सबसे बेहतर वैल्यू वाला प्रोडक्ट नजर आता है। इस कीमत में हाइब्रिड ANC और छह माइक्रोफोन मिलना बाजार में आसानी से नहीं मिलता, इसलिए यह सबसे आकर्षक विकल्प बन सकता है।
नोवा पॉड्स क्लिप्स (3,999) तीनों में सबसे अलग डिजाइन वाला प्रोडक्ट है। यह फैशन और टेक्नोलॉजी का मेल है और ईयररिंग की तरह पहना जा सकता है। इसका ओपन ईयर क्लिप डिजाइन इसे स्टाइल स्टेटमेंट भी बनाता है। हालांकि 3,999 रुपए की कीमत पर इसे बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और इसके लिए मजबूत आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी जरूरी होगा।
NovaWatch Active (2,499) कई जरूरी फीचर्स के साथ आती है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ और IP68 रेटिंग मिलती है। हालांकि बजट स्मार्टवॉच में हेल्थ सेंसर की सटीकता समय के साथ ही ठीक से परखी जा सकती है।
Kids 4G (2,999) बच्चों की सुरक्षा की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें GPS ट्रैकिंग, SOS और जियो फेंसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं और इस कीमत में इसे ठीकठाक विकल्प माना जा सकता है।
नोवा वॉच वियरबड्स (7,999) भारत में अपनी तरह की पहली डिवाइस बताई जा रही है। इसमें घड़ी के स्ट्रैप में ही ईयरबड्स दिए गए हैं, साथ ही 2GB लोकल स्टोरेज और चैट GPT जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह कॉन्सेप्ट दिलचस्प जरूर है, लेकिन 7,999 रुपए की कीमत पर इसे खरीदने से पहले यूजर्स के असली अनुभव का इंतजार करना समझदारी हो सकती है।

