एवीएस न्यूज.भोपाल 
एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ क्षेत्रांर्गत दुग्ध समिति सदस्यों के बीच सांची परिवार ने मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया है। दुग्ध समिति सदस्यों के बच्चों की पतंग प्रतियोगिताएं, महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताएं सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेताओं को उपहार स्वरूप पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्षेत्रांर्गत आयोजित प्रतियोगिताएं भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, शाजापुर, गुना,  अशोकनगर के जिला नोडल अधिकारियों के दल ने मकर संक्रांति पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई।

इन दुग्ध समितियों में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ अंतर्गत भोपाल जिले की अर्रावती दुग्ध समिति, सीहोर जिले की नरेला, पखनी, निपानिया दुग्ध समिति, राजगढ़ जिले की कलाली माताजी, करनवास, आलमपुरा दुग्ध समिति, बैतूल जिले की किला खण्डारा, भिलाई दुग्ध संमिति, शाजापुर जिले की भैसायागढ़ा दुग्ध समिति, नर्मदापुरम जिले की तारारोड़ा दुग्ध समिति, विदिशा जिले की डंगरवाडा, कंचनपुर दुग्ध समिति, रायसेन जिले की चांदोनीगंज दुग्ध समिति, हरदा जिलीे की सारंगपुर दुग्ध समिति, गुना जिले की चतुराई और अशोकनगर जिले की बहादुरपुर दुग्ध समिति स्तर पर स्थानीय व्यवस्थाओं के सफल आयोजन आयोजित किए गए। इस अवसर पर समिति सदस्यों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाईयां देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहकारिता से जुडने,  दुग्ध उत्पादन बढाने और सांची से जुडकर दुग्ध संकलन करने की अपील की गई। दुग्ध समिति सदस्यों ने सांची परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सांची परिवार से हमारा व्यवसायिक ही नहीं पारिवारिक रिश्ता भी बन रहा है।