पीएम और सीएम के संकल्प हर घर तिरंगा अभियान के तहत शीला एड मेकर ने किया तिरंगे झंडे का नि:शुल्क वितरण

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प हर घर तिरंगा अभियान को साकार करने राजधानी की 25 साल पुरानी संस्था शीला एड मेकर के संचालक अजय अग्रवाल ने अपनी घोषणा के अनुसार 15 अगस्त पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए राजधानी वासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंड़े का नि: शुल्क कर भारत सरकार के अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि राजधानी के सात नंबर बस स्टॉप,भाजपा कार्यालय के समीप और न्यूमार्केट स्थित प्रचार-प्रसार सामग्री विक्रेता फर्म शीला एड मेकर्स के संचालक अजय अग्रवाल ने इस 15 अगस्त को हर घर-घर तिरंगा और हर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज पहुंचे, इसके उद्देश्य के साथ उन्होंने जहां तिरंगा झंडा को आधे रेट पर उपलब्ध करा रहे हैं। तो वहीं शहर की दुकानों और गरीब बस्तियों में तिरंगे का नि:शुल्क वितरण भी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर की अग्रणी प्रचार -प्रसार सामग्री विक्रय करने वाली उक्त फर्म शीला एड मेकर्स के दोनों ही आउटलेट पर राष्टï्रीय ध्वज के साथ तमाम तरह के बैनर-पोस्टर, तिरंगा झंडा के अलावा बिल्लेे, रिबिन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, कीरिंग आदि चीजें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है।

