सिग्निफाई ने पेश किया फिलिप्स लाइट थिएटर
नई दिल्ली। सिग्निफाई यूरोनेक्स्ट ने भारत में फिलिप्स लाइटथिएटर लांच करने की घोषणा की। यह एक नया स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम है, जो घर के मनोरंजन को एक अनोखे और शानदार अनुभव में बदल देता है। यह सिस्टम रोशनी को वीडियो और ऑडियो कंटेंट के साथ जोड़कर फिल्मों, संगीत और गेमिंग को पहले से कहीं ज्यादा जीवंत बना देता है।
जैसे-जैसे लोग सिर्फ टीवी या स्क्रीन तक सीमित न रहकर पूरा मनोरंजन चाहते हैं, फिलिप्स स्मार्ट एंटरटेनमेंट रेंज इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह एक ऑल-इन-वन समाधान है, जो घर बैठे ही सिनेमा जैसा अनुभव देता है। फिलिप्स लाइटथिएटर को इस तरह बनाया गया है कि यह मनोरंजन का तरीका पूरी तरह बदल दें।
इसमें एडवांस एचडीएमआई सिंक टेक्नोलॉजी है, जो एचडीएमआई इनपुट के जरिए सीधे वीडियो सोर्स से सिग्नल लेता है और टीवी स्क्रीन के रंगों के अनुसार लाइट्स को तुरंत बदल देता है, ताकि सही समय पर सही इफेक्ट मिल सके। साथ ही यह सिस्टम एडवांस फिलिप्स लाइटथिएटर एचडीएमआई सिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जो किसी भी एचडीएमआई से जुड़े डिवाइस से सीधे सिग्नल लेता है, रंग और आवाज़ को तुरंत समझता है और आसपास की दीवारों पर बहुत सटीक लाइट इफेक्ट दिखाता है।

