एवीएस न्यूज. भोपाल 


राजधानी के दस नंबर नेहरू मार्केट में व्यापारियों ने सिंधी समाज के नववर्ष चैतीचांद पर्व के उपलक्ष्य में भगवान झूलेलाल की पूजा आराधना पूरे श्रद्धाभाव की। तत्पश्चात अंगूर, केले, संतरे एवं चने, ठंडाई का बतौर प्रसाद के रूप में वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष ने शामिल होकर मार्केट में प्याऊ का विधिवत शुभारंभ कर सभी को चैतीचाँद की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, महासचिव हरीश चोइथानी, अनिल आहूजा, राजकुमार सबनानी, सुनील सचदेव,जीतू भाई, अशोक वाधवानी, अमृत गहलोत, ऐहफाज भाई,इंदर तलरेजा,करण गगलानी, लक्मन बिजलानी, सुरेश अमुलानी, बाबू अमुलानी,  मोनू राठौड़ सहित सभी व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।