टीवीएस मोटर ने मप्र के सागर में किया एसएम ऑटोमोबाइल डीलरशिप का उद्घाटन
एवीएस न्यूज.सागर
दोपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने मध्य प्रदेश के सागर में अपनी ऑथोराइज़्ड डीलरशिपए एसएम ऑटोमोबाइल की ओपनिंग की घोषणा की है। यह नई युनिट क्षेत्र में टीवीएस मोटर कंपनी की रीटेल मौजूदगी को सशक्त बनाएगी तथा उपभोक्ताओं को सुलभ एवं बेहतर अनुभव प्रदान करने पर कंपनी के फोकस को दर्शाती है।
सागर (खुराई रोड़) पर स्थित एसएम ऑटोमोबाइल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह डीलरशिप उपभोक्ताओं के लिए वाहन की खरीद के अनुभव को बेहद सहज बना देगी। डीलरशिप में टीवीएस मोटर कंपनी के व्यापक पोर्टफोलियो , पैसेंजर एवं कार्गो सहितद्ध को दर्शाया गया है, जो मोबिलिटी संबंधी विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं।
टीवीएस सेल्स एवं सर्विस टीम तथा डीलर प्रिंसिपल मनीष जैन की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जो क्षेत्र में ब्राण्ड की यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एसएम ऑटोमोबाइल के उद्घाटन के साथ टीवीएस मोटर कंपनी अपने भरोसेमंद रीटेल नेटवर्क के विस्तार के साथ देश भर के राइडरों के लिए आधुनिक, विश्वसनीय एवं उपभोक्ता उन्मुख मोबिलिटी समाधानों को सुलभ बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है।

