एक्सिस बैंक ने शुरू की 'लॉक एफडी' सुविधा
मुंबई। एक्सिस बैंक ने पहली बार एक सुविधा 'लॉक एफडी' शुरू करने की घोषणा की, जिसे ग्राहकों की टर्म डिपॉज़िट को बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए तैयार किया गया है। यह नए किस्म का फीचर, बैंक के मोबाइल ऐप 'ओपन' साथ-साथ उसकी सभी शाखाओं में उपलब्ध है। यह ग्राहकों को मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से सावधि जमा (एफडी) को समय से पहले बंद होने से रोकने में मदद करता है, और साइबर खतरों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। 'लॉक एफडी' ग्राहकों की टर्म डिपाज़िट को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक नया सुरक्षा फीचर है, जो ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों से एफडी बंद करने पर रोक लगाने में मदद करता है।

