सीबीओए के जनरल सिक्रेटरी रवि कुमार ने पेश किया : देश की वर्तमान बैंकिंग स्थिति पर स्पष्ट और सकारात्मक दृष्टिकोण
एवीएस न्यूज.भोपाल
केनरा बैंक अधिकारी एसोसिएशन (सीबीओए ) के जनरल सिक्रटरी के. रवि कुमार ने देश की वर्तमान बैंकिंग स्थिति पर स्पष्ट और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। इस दौरान उनसे डिजिटल बैंकिंग, स्टाफ की कमी, वर्क-लाइफ बैलेंस और अधिकारियों के हितों जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

सीबीओए हमेशा अधिकारियों के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर केवल आर्थिक मजबूती का नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी मजबूत स्तंभ है। सीबीओए के नेतृत्व में कैनपाल बैनर के तहत ग्राम टांडा में एक प्रेरणादायी सामाजिक पहल की गई।
जहां छोटे बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी एवं पेंसिल वितरित किए गए। यह प्रयास शिक्षा के प्रति जागरूकता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।
इस समाजिक सेवा कार्यक्रम में सीबीओए भोपाल के वाइस प्रेसिडेंट केके त्रिपाठी, संजय गोयल, आयुषी मालवीय, परिणीता केसरी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई। इसके बाद नर्मदा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 अधिकारियों को संबोधित करते हुए रवि कुमार ने संगठन की एकता, कर्मचारी हितों और बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सीबीओए सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जो समाज और देश दोनों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह पूरा कार्यक्रम यह दर्शाता है कि सीबीओए बैंकिंग सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी अग्रणी भूमिका में है।

