केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लांच किए सहकार डिजिपे और सहकार डिजिलोन दो डिजिटल प्लेटफार्म
- अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने एनयूसीएफडीसी की अनूठी पहल

एवीएस न्यूज.. नई दिल्ली
नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी ), आज सहकार डिजिपे और सहकार डिजिलोन को लॉन्च किया। इन दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्मों को ख़ास उद्देश्य के लिए बनाया गया है, ताकि डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके और सभी यूसीबीए में लोन देने के कामकाज को ऑटोमेटेड बनाया जा सके। ये पहल यूबीसीएस के मौजूदा इकोसिस्टम में कम खर्च पर डिजिटल साधनों को अपनाने, कामकाज की क्षमता को बेहतर बनाने और ग्राहकों को ध्यान में रखकर किए जाने वाले इनोवेशन को आगे बढ़ाने की एनयूसीएफडीसीकी बड़ी योजना का हिस्सा है।
को-ऑप कुंभ 2025 के दौरान माननीय केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने इन नए डिजिटल सॉल्यूशंस को लांच किया, जो अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को डिजिटल रूप से मज़बूत और सस्टेनेबल बनाने के सरकार के विज़न के अनुरूप हैं। ये दोनों प्रोडक्ट यूसीबीएस के कामकाज को मॉडर्न बनाएँगे और नए जमाने के ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने में उनकी मदद करेंगे।
- एनयूसीएफडीसी दे रही 11,500 शाखाओं में 9 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं
एनयूसीएफडीसी के चेयरमैन, ज्योतिंद्र मेहता ने कहाकि फिलहाल 1,400 से ज्यादा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, करीब 11,500 शाखाओं के जरिए पूरे देश में 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवाएं देते हैं। फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका बेहद अहम है, इसके बावजूद कई यूसीबीएस को सुरक्षित और बड़े पैमाने पर लागू होने वाले डिजिटल सिस्टम को अपनाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

