मुख्यमंत्री ने भोपाल सहकारी दुग्ध संघ की एनपीपीडी योजना अंतर्गत 46,20,672 रूपए के लोकार्पण प्रमाण-पत्र वितरित किए
.भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ की एनपीडी योजना अंतर्गत पूर्ण अनुदान पर 3000 लीटर क्षमता वाली 06 बीएमसी को 46 लाख 20 हजार 672 रूपए के लोकार्पण प्रमाण-पत्र वितरित किए है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक ने सहकार-समृद्धि योजना अंतर्गत डिजिटलीकरण लेन-देन के लिए 4 दुग्ध समितियों को माइक्रो एटीएम मशीन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन सिंह पटेल, सांसद श्रीमती डॉ.लता वानखेड़े , हरि सिंह सप्रे, दुग्ध प्रदायक समिति सदस्य/किसान एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीश जोशी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विदिशा जिले के कुरवाई तहसील में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण- शिलायान्स 27 सितंबर 2025 को किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, भोपाल की एनपीपीडी योजना अंतर्गात पूर्ण अनुदान पर प्रदाय 500-500 लीटर क्षमता वाली 06 बीएमसी जिसकी कुल राशि 46 लाख 20 हजार 672 रूपए के लोकार्पण प्रमाण-पत्र समितियों को वितरित किए है। श्री जोशी ने बताया कि प्रति बीएमसी की क्षमता 500 लीटर है और प्रति बीएमसी को 7 लाख 70 हजार 112 रूपए के लोकार्पण प्रमाण पत्र समिति को दिए गए है।
- 5-5 सौ लीटर क्षमता वाली बीएमसी
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ अंतर्गत पाचं-पांच सौ लीटर क्षमता वाली दुग्ध समितियों में बिसोनिया, देवखजूरी, पीपलधार, रामपुरा-जागीर, बडागांव, एवं थानदेर है। जिला सहकारी बैंक ने सहकार-समृद्धि योजना अंतर्गात डिजिटलीकरण लेन-देन के लिए 04 दुग्ध समिति रुसल्ली, सूजाबरखेड़ा, नागौरी, धोखेड़ा को माइक्रो एटीएम मशीन प्रदाय की गई। इस अवसर पर पशुपालन और डेयरी विभाग (भोपाल दुग्ध संघ) की प्रदर्शनी के अनुगमन के दौरान भोपाल दुग्ध संघ नोडल अधिकारी जिला विदिशा द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया और जिले में चल रही दुग्ध संघ की गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

