टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सितंबर 2025 में 31,091 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की
बेंगलुरू। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सितंबर 2025 में 31,091 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। सितंबर 2024 में कंपनी ने कुल 26,847 यूनिट्स बेची थीं। सितंबर 2025 के आँकड़ों में 27,089 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 4,002 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।
वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2025) में भी कंपनी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस अवधि में टीकेएम ने कुल 1,84,959 यूनिट्स बेचीं, जो
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सितंबर 2025 में 31,091 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की
है। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 1,62,623 यूनिट्स रही थी।
टीकेएम के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, सर्विस और यूज़्ड कार बिज़नेस) वरिंदर वाधवा ने इस अवसर पर कहा,
“भारत सरकार के ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों और त्योहारों के मौसम की शुरुआत से बाज़ार का माहौल काफी सकारात्मक हुआ है। टीकेएम में हमने जीएसटी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुँचाया है, जिससे हमारे पूरे पोर्टफोलियो में मांग और बढ़ी है। हमें भरोसा है कि त्योहारों का यह सीजन हमारी बिक्री को और मज़बूती देगा। इस समय, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता ग्राहकों तक समय पर गाड़ियां पहुँचाना है, ताकि वे अपने पसंदीदा टोयोटा के साथ त्योहारों का आनंद उठा सकें और यह सीजन उनके लिए खास बन सके।”
सितंबर 2025 की प्रमुख उपलब्धियाँ:
- टीकेएम ने नए रूमियन मॉडल को लॉन्च किया, जिसमें अब सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग स्टैंडर्ड के रूप में दिए गए हैं।
- कंपनी ने ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ पहुँचाते हुए गाड़ियों की कीमतों में कमी की है।
- जापान के विश्व-प्रसिद्ध परफ़ॉर्मेंस ग्रुप ड्रम ताओ को टीकेएम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

