टोयोटा ने बनाया ड्रम ताओ को ब्रांड एंबेसडर
बेंगलुरु। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने जापान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर परफॉर्मेंस ग्रुप ड्रम ताओ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। अपनी दमदार प्रस्तुतियों, बारीक कोरियोग्राफी और मंचन की अभिनव शैली के लिए मशहूर ड्रम ताओ अब इस साझेदारी के जरिए भारत में अपनी अनोखी संगीत यात्रा पेश करेगा। जापानी धरोहर से प्रेरणा लेते हुए और भारत के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का यह नया सहयोग न सिर्फकला का उत्सव है बल्कि सामंजस्य, नवाचार और समावेश जैसे साझा मूल्यों को भी सामने लाता है, जो सीमाओं से परे जाकर पीढ़ियों को जोड़ते हैं।
वरिंदर वाधवा, वाइस प्रेसिडेंट–सेल्स, सर्विस, यूज़्ड कार बिज़नेस एवं प्रॉफिट एन्हांसमेंट, ने कहाकि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में हम मानते हैं कि हमारे रिश्ते केवल मोबिलिटी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उससे आगे बढ़कर सार्थक जुड़ाव बनाते हैं। ड्रम ताओ के साथ हमारा यह सहयोग इसी भावना को दर्शाता है - जहां परंपरा और आधुनिक नवाचार मिलते हैं। संगीत और ताल की अपील सार्वभौमिक है, खासकर आज की युवा पीढ़ी के बीच, जो जीवंत, ऊर्जावान और प्रेरणादायक अनुभव पसंद करती है। ये मूल्य टोयोटा के विज़न ‘हैप्पीनेस फॉर ऑल’ के साथ गहराई से जुड़े हैं। ड्रम ताओ की असली पहचान उनके दमदार वा-डाइको ड्रम हैं ये पारंपरिक बैरल-आकार के जापानी वाद्ययंत्र लोककथाओं और आध्यात्मिकता से गहराई से जुड़े हैं।

