टाटा प्ले कार्टून नेटवर्क फॉरएवरः टाटा प्ले और वारनर ब्रदर्स डिस्कवरी लेकर आए आपके बचपन के पसंदीदा कार्टून
नई दिल्ली। टाटा प्ले पर लाखों भारतीयों का पसंदीदा कार्टून नेटवर्क फॉरएवर शुरू हो रहा है। यह सेवा वारनर ब्रदर्स डिस्कवरी के सहयोग से पेश की जाएगी। इसके माध्यम से हर उम्र के दर्शक अपने बचपन के पसंदीदा कार्टून देख सकेंगे, वो भी बिना विज्ञापन के।
यह प्रसारण हिंदी और इंग्लिश में किया जाएगा। 24/7 उपलब्धता के साथ दर्शकों को टॉम एंड जेरी, स्कूबी डू, बेबी लूनी ट्यून्स, डेक्सटर्स लैबोरेटरी, पॉवरपफ गर्ल्स क्लासिक, इड एड एन ऐडी, कोडनेमः किड्स नैक्स्ट डोर जैसे लोकप्रिय कार्टून तथा बैटमैन, सुपरमैन, जस्टिस लीग, ग्रीन लैन्टर्न आदि डीसी के एनिमेटेड शो देखने का मौका मिलेगा। ये सभी कार्टून टीवी के अलावा टाटा प्ले मोबाईल ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।
इस बारे में टाटा प्ले की चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफिसर, पल्लवी पुरी ने कहा, ‘‘टाटा प्ले को ये पुराने कार्टून शो फिर से पेश करने की बहुत खुशी है। ये कई सारे बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। कार्टून नेटवर्क पर इन कार्टून किरदारों की वापसी से हमारी सेवाओं की श्रृंखला मजबूत हुई है। इससे दर्शकों को अपनी पसंद के अनुसार शो चुनने और देखने का अवसर मिलेगा। चाहे बचपन की यादें ताजा करना हो या फिर नई पीढ़ी को अपने समय के पसंदीदा कार्टून किरदार दिखाने हों, कार्टून नेटवर्क फॉरएवर पर हर परिवार को एक खास अनुभव प्रदान करेगा।î
इस बारे में अर्जुन नोहवार, मैनेजिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया, वारनर ब्रदर्स, डिस्कवरी ने कहा, ‘‘वारनर ब्रदर्स डिस्कवरी में हम दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदार दिखाना चाहते हैं। कार्टून नेटवर्क फॉरएवर पर हर किसी को अपने बचपन वाला कार्टून नेटवर्क देखने का अवसर मिलेगा, जिससे वो अपने बचपन की यादों को ताजा कर पाएंगे। जो लोग टॉम एंड जेरी, समुराई जैक और पॉवरपफ गर्ल्स देखकर बड़े हुए हैं, हम उनके लिए एक बार फिर कार्टून नेटवर्क का वही पुराना जादू लेकर आए हैं, जिसे देखने के लिए सभी लोग तैयार हो जाएं।’’
कार्टून नेटवर्क फॉरएवर केवल टाटा प्ले पर उपलब्ध है, जो हर वर्ग के दर्शकों के लिए उच्च गुणवत्ता का और दिल को छू लेने वाला कंटेंट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। टाटा प्ले पर 50 से अधिक किफायती और मनोरंजन सेवाओं का आनंद लिया जा सकता है, जो हर आयुवर्ग के लिए उपयुक्त हैं। टाटा प्ले की किफायती सेवाएं मनोरंजन, बाल, शिक्षा, क्षेत्रीय, भक्ति आदि शैलियों में कंटेंट प्रदान करती हैं, ताकि हर दर्शक के पास देखने के लिए पर्याप्त सामग्री हो।

