टाटा मोटर्स ने लांच की पेट्रोल इंजन के साथ पैसेंजर व्हीकल्स : हैरियर और सफारी की शुरुआती कीमत 12.89 लाख रुपए से
एवीएस न्यूज .मुंबई
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने 1.5 लीटर हायपर आयन टर्बो-जीडीआई पेट्रोल इंजन वाली बहुप्रतीक्षित हैरियर और सफारी की कीमतों की घोषणा की है। सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर हैरियर पेट्रोल की कीमत 12.89 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती है, जबकि सफारी पेट्रोल 13.29 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से उपलब्ध है।
टॉप सेगमेंट के लग्जरी फीचर्स से लैस, ये दोनों एसयूवी सैमसंग नियोक्यू एलईडी से संचालित 36.9 सेमी सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, इमर्सिव डॉल्बी एटमॉस ऑडियो, बिल्ट-इन डुअल डैश कैम और डीवीआर के साथ विजन-एक्स ई-आईआरवीएम, ऑटो रिवर्स डिप के साथ विजनसिंक मेमोरी ओआरवीएम और क्लियरव्यू डुअल कैमरा वॉशर जैसे इनोवेशन के साथ प्रीमियम एसयूवी स्पेस को फिर से परिभाषित करती हैं।
सेगमेंट में सबसे अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी देने के साथ, बिल्कुल नया 1.5लीटर हायपरआयन टर्बो-जीडीआई इंजन इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैरियर और सफारी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को फिर से परिभाषित करने में सक्षम बनाता है।

