गुरुग्राम। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने भारत में ग्राहकों के लिए अपनी सातवीं पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स- गैलेक्सी जेडफोल्‍ड7, गैलेक्सी जेड फ्लिप7, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई और गैलेक्सी वॉच 8 सीरीज की बिक्री की घोषणा की। आज से गैलेक्सी जेड  फोल्‍ड7, गैलेक्सी जेड  फ्लिप7, जेड  फ्लिप7 एफई और गैलेक्सी वॉच8 सीरीज आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की भारत में शुरुआती कीमत 1,74,999 रुपए है, जो इसके 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए है। 12जीबी + 512जीबीस्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपए है, जबकि टॉप-एंड 16जीबी+ 1टीबी वेरिएंट 2,16,999 रुपए में उपलब्ध है।