नई दिल्ली।  टाटा प्ले का नया अभियान टीवी देखने के लिए टाटा प्ले को एक समझदार विकल्प के रूप में पेश कर रहा है। यह दर्शकों को केवल 3,600 रुपये जमा करके बेहतरीन मनोरंजन, हार्डवेयर और मुफ्त इंस्टॉलेशन की सुविधा दे रहा है ताकि उन्हें बिना किसी छिपी हुई लागत के पूरा अपने पैसे का सर्वाधिक मूल्य प्राप्त हो सके।
·  

 यह अभियान ओगिल्वी ने तैयार किया है।
अभियान का लिंकः 
हिंदी में धमाका ऑफर, जिसमें उल्लू दिखाई देगा - https://youtu.be/rXMAVWLNOn0
हिंदी में धमाका ऑफर, जिसमें गधा दिखाई देगा - https://youtu.be/w9HbGEH0UPc
मराठी में धमाका ऑफर, जिसमें उल्लू दिखाई देगा - https://youtu.be/UFf5Okrt3QM
तमिल में धमाका ऑफर, जिसमें उल्लू दिखाई देगा - https://youtu.be/LCF5aNgsmVw

 

एआई से बनाया गया एक समझदार उल्लू और एक बुद्धिमान गधा दिखाया गया

टाटा प्ले ने अपना डीटीएच अभियान समझदार बनो, टाटा प्ले लगाओ पेश किया है। यह पारंपरिक विज्ञापन से बिल्कुल अलग है। इसमें एआई से बनाया गया एक समझदार उल्लू और एक बुद्धिमान गधा दिखाया गया है। यह ग्राहकों को मजेदार तरीके से टाटा प्ले के फायदों के बारे में बता रहा है।
यह अभियान देश में टेलीविज़न के दर्शकों को बेजोड़ मूल्य प्रदान करने के वादे के बारे में बता रहा है। टाटा प्ले के ग्राहक 3,600 रुपये जमा करके पूरे मूल्य के मनोरंजन कार्यक्रम देख सकते हैं। उनके एक-एक पैसे के लिए उन्हें पूरा मनोरंजन मिलता है। साथ ही, एचडी सेट-टॉप बॉक्स, डिश एंटेना, रिमोट और इंस्टॉलेशन के लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इस अभियान में यह भी बताया जा रहा है कि टाटा प्ले मोबाईल ऐप (टीपीएमए) पर ग्राहक जो भी चैनल देखना चाहते हैं, उसे वो आसानी से चुन सकते हैं।
यह अभियान ओगिल्वी ने तैयार किया है। ब्रांड फिल्म डीटीएच की लागत से जुड़ी ग्राहकों की आम समस्या को हल कर रहा है। यह उल्लू और गधा अपने बेजोड़ अंदाज में डीटीएच से जुड़ी आम भ्रांतियों और छिपी हुई लागत के भ्रम को दूर कर रहे हैं। वो साफ कर रहे हैं कि टाटा प्ले का धमाका ऑफर बेजोड़ बचत के साथ सुगम और उच्च गुणवत्ता का मनोरंजन पेश कर रहा है। 


इस अभियान के बारे में कृष्णेंदु दासगुप्ता, हेड मार्केटिंग कम्युनिकेशंस, टाटा प्ले ने कहा, ‘‘यह अभियान एक सरल, लेकिन शक्तिशाली जानकारी पर आधारित है कि जब भी दर्शक अपनी पसंद का मनोरंजन देखना चाहते हैं, तो वो भीड़ नहीं, बल्कि स्पष्टता पसंद करते हैं। उनके पास अनेकों विकल्प उपलब्ध होते हैं, लेकिन उनके कारण भ्रम और अधिक बढ़ जाता है। हल्के-फुल्के और दिलचस्प क्षणों द्वारा हमारा बुद्धिमान उल्लू और समझदार गधा विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में दर्शकों को निर्णय लेना बहुत आसान बना रहे हैं। यह अभियान जेन-आई की मदद से बनाया गया है। इसके माध्यम से एक ऐसी कहानी तैयार की गई है, जो टाटा प्ले के विज्ञापन से जुड़ी है। इससे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से विश्वसनीय और दिलचस्प कहानियाँ पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत होती है।


एटीएल अभियान पूरे देश में चल रहा है। यह मुख्य चैनलों और शैलियों में प्रसारित किया जा रहा है। हिंदी-भाषी इलाकों, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के सभी चार राज्यों में यह दिखाया जा रहा है। यह अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर भी चलाया जा रहा है। ताकि यह हर जगह के दर्शकों के बीच जाकर इन सभी बिंदुओं पर दर्शकों से जुड़ सके।
इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में सुकेश नायक, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, ओगिल्वी इंडिया ने कहा, ‘‘टाटा प्ले देखने में सबसे अधिक बुद्धिमानी है। यह सबसे किफायती मूल्य में आपको सबसे अधिक मनोरंजन प्रदान करता है। अपने इस समझदार सुझाव को देने के लिए हमने एक मजेदार तरीका चुना है। हमारा गधा और हमारा उल्लू हमारे प्रवक्ता बन गए हैं और लोगों को समझदार विकल्प चुनने में मदद कर रहे हैं। क्योंकि जो कोई भी टाटा प्ले को चुनता है, वह बुद्धिमान है। दर्शकों को इस पेशकश का लाभ वेबसाईट https://www.tataplay.com पर मिलेगा। वो टाटा प्ले मोबाईल ऐप के मैनेज सेक्शन में भी जा सकते हैं। या नजदीकी टाटा प्ले डीलर से संपर्क कर सकते हैं।