टेक महिन्द्रा का वित्त वर्ष 26 का एबिट साल दर साल 39.2% बढ़कर 7,152 करोड़ रुपये पहुंचा
एवीएस न्यूज.मुंबई
सभी उद्योगों में उपक्रमों को टेक्नोलॉजी परामर्श और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई तिमाही एवं वर्ष के लिए समेकित वित्तीय नतीजों की घोषणा की है।
आय 638.5 करोड़ डॉलर रही, साल दर साल 1.9 प्रतिशत बढ़ी,स्थिर मुद्रा संदर्भ में साल दर साल 0.6 प्रतिशत बढ़ी, एबिट 79.7 करोड़ डॉलर, साल दर साल 31.4 प्रतिशत अधिक ,एबिट मार्जिन 12.6 प्रतिशत अधिक, तिमाही दर तिमाही 290 आधार अंक ऊपर, कर बाद लाभ 53.7 करोड़ डॉलर, साल दर साल 7 प्रतिशत अधिक, मुक्त नकदी प्रवाह 61.6 करोड़ डॉलर, हासिल नए सौदे टीवीसी 379.4 करोड़ डॉलर, साल दर साल 41.6 प्रतिशत अधिक.
टेक महिन्द्रा के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, हम हमारे परिवर्तन में एक एआई नेतृत्व वाले संगठन की ओर तेजी ला रहे हैं जिसमें सभी सेवाओं में एआई का समावेश किया जा रहा है और साथ ही हम हमारे ग्राहकों के लिए मूल्य डिलीवरी बढ़ाने के लिए हमारी क्षमताओं को विस्तार दे रहे हैं। यह लगातार तिमाहियों में एक अरब डॉलर से अधिक के सौदों समेत हाल के वर्षों में हासिल सबसे बड़े सौदे में परिलक्षित होता है। हम अनुशासन के साथ स्तर बढ़ाने पर निरंतर ध्यान दे रहे हैं और वित्त वर्ष 27 की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में हैं।
टेक महिन्द्रा के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित आनन्द ने कहा,वित्त वर्ष 2025-26 हमारी परिवर्तन की यात्रा के स्थिरीकरण चरण के अंत का प्रतीक है जहां चुनौतीपूर्ण वृहद वातावरण के बावजूद लगातार 10वीं तिमाही में मार्जिन बढ़ा। हमारे अनुशासित पूंजी आबंटन और हमारे शेयरधारकों को लेकर प्रतिबद्धता के अनुरूप हमने लाभांश 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जिससे बीते वर्ष के लिए कुल लाभांश 51 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया जो अभी तक का सर्वाधिक लाभांश है।
टेक महिन्द्रा ने यूरोप की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में से एक कंपनी से एक बड़ा, बहु-वर्षीय एआई आधारित परिवर्तन एवं आउटसोर्सिंग कार्य का ठेका हासिल किया जिसमें एजेंटिक एआई को प्रोप्राइटरी ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑपरेटिंग मॉडल में सम्मिलित किया जाएगा जिससे बिना स्पर्श के ऑपरेशन संभव होगा और कार्यकुशलता बढ़ेगी।
उत्तरी अमेरिका के एक अग्रणी ऑटोमोटिव ओईएम द्वारा एप्लीकेशन विकास एवं सपोर्ट के लिए रणनीतिक साझीदार के तौर पर चयन। एप्लीकेशन इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन, ऑटोमेशन, एआई और डेटा एनेबलमेंट में क्षमताओं का उपयोग कर इस अनुबंध के तहत तकनीकी ऋण घटेगा, परिचालन क्षमता बढ़ेगी।
यूरोप के एक रिटेल बैंक द्वारा मैनेज्ड सर्विस इंगेजमेंट के लिए रणनीतिक साझीदार के तौर पर चयन किया गया। इसमें टेक महिन्द्रा की बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं में गहन विशेषज्ञता का उपयोग कर परिचालन क्षमता बढ़ाई जाएगी। फॉर्चून 500 की एक ऊर्जा कंपनी द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड, सर्विस डेस्क, एंड यूजर कंप्यूटिंग और सहायक सेवाओं को चलाने एवं उनका प्रबंधन के लिए एकल रणनीतिक साझीदार के तौर पर चयन किया गया।
टेक महिन्द्रा की क्लाउड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिकीकरण विशेषज्ञता का उपयोग कर दिन प्रतिदिन के परिचालन में सुधार लाया जाएगा एवं अंतिम यूजर का अनुभव बढ़ाया जाएगा। एक अग्रणी वैश्विक जन स्वास्थ्य सहयोगी द्वारा मैनेज्ड सर्विसेज के लिए रणनीतिक साझीदार के तौर पर चयन किया गया। टेक महिन्द्रा की डिलिवरी उत्कृष्टता में मजबूत भरोसा जताते हुए यह अनुबंध उच्च सेवा गुणवत्ता को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेगा। एक वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा लैब आधारित टेस्टिंग एवं प्रमाणन सेवाओं का विस्तार करने के लिए चयन।
टेक महिन्द्रा की वैश्विक स्तर पर लैब उपस्थिति और गहरी इंजीनियरिंग विशेषज्ञता का उपयोग कर यह प्रोग्राम उभरते कनेक्टिविटी आधारित यूज केसेस को सपोर्ट प्रदान करेगा। वर्ष 26 में पिछले 5 वर्षों में उच्चतम 379.4 करोड़ डॉलर का सौदा हासिल किया जिससे टेक महिन्द्रा की परिवर्तन क्षमताओं और समाधान आधारित दृष्टिकोण में ग्राहकों का मजबूत भरोसा दिखता है। कंपनी ने चौथी तिमाही उच्चतम वर्ष दर वर्ष सतत मुद्रा वृद्धि के साथ पूरी की। लगातार तिमाहियों में बड़े दूरसंचार सौदे हासिल किए जिनका उद्देश्य नवप्रवर्तन में तेजी लाना, डिजिटल लचीलापन मजबूत करना और एआई आधारित परिचालन दक्षता हासिल करना है।
यह दूरसंचार उद्योग में हमारी गहरी विशेषज्ञता रेखांकित करता है। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में एक शिक्षा केंद्रित एलएलएम लांच किया। हिंदी में एजेंटिक एआई को सपोर्ट करने वाला नया मॉडल और उच्च गुणवत्ता की लर्निंग को लोकतांत्रित बनाने पर केंद्रित एक शैक्षणिक मॉडल। इंडसएलएलएम एक टेंपलेट के तौर पर स्थापित होने को तैयार है जिसे इंटेल के नेक्स्ट जेन पैंथर लेक आर्किटेक्चर पर सफल प्रदर्शन के जरिए संप्रभु एआई तैनाती में वैश्विक स्तर पर अपनाया जाएगा। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, 2026 में दूरसंचार कंपनियों के लिए एजेंटिक पेमेंट असिस्टेंस एंड कलेक्शन ऑप्टिमाइजेशन सॉल्यूशन लांच किया। इस सॉल्यूशन से वैश्विक दूरसंचार ऑपरेटरों को प्री-बिल्ट एआई एजेंटों सहित व्यापक रेंज के सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को खोजने, परीक्षण करने, तैनात करने और प्रबंधन में मदद मिलती है।
इस संयुक्त समाधान का लक्ष्य टेक महिन्द्रा की एडवाइजरी, ट्रांसफॉर्मेशन एवं मैनेज्ड सेवाओं को फोर्टिनेट यूनिफाइड एसएएसई सॉल्यूशन के साथ मिलाकर विश्वभर के उपक्रमों के लिए सुरक्षित एवं विस्तार योग्य डिजिटल परिवर्तन सुगम बनाना है। बीएफएसआई संगठनों को एआई आधारित निर्णय प्रक्रियाओं एवं एडवांस्ड एनालिटिक्स के जरिए मूल्य सृजन में तेजी लाने में मदद के लिए फिको के साथ साझीदारी की। इस साझीदारी से एंड-टु-एंड कंसल्टिंग, क्रियान्वयन एवं मैनेज्ड सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी जिससे उपक्रमों को फिको प्लेटफॉर्म का पूर्ण दोहन करने में मदद मिलेगी। एक सिक्युरिटी एवं एआई ऑपरेशंस कंपनी रुब्रिक के साथ साझीदारी की। साथ मिलकर ये संगठन उपक्रमों को साइबर घटनाओं के बाद परिचालन त्वरित और सुरक्षित रूप से बहाल करने में मदद के लिए एक संयुक्त साइबर रिकवरी को सेवा के तौर पर उपलब्ध कराना है।

