टेक महिन्द्रा ने 1,892 करोड़ रुपये एबिट दर्ज किया, साल दर साल 40.1 प्रतिशत बढ़ा, हासिल नए सौदे 109.6 करोड़ डॉलर, साल दर साल 47 प्रतिशत अधिक
एवीएस न्यूज. मुंबई
सभी उद्योगों में उपक्रमों को टेक्नोलॉजी परामर्श और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा (NSE: TECHM) ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अंकेक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की आज घोषणा की
बीती तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे (डॉलर में)
· आय 161.0 करोड़ डालर रही
o तिमाही दर तिमाही 1.5 प्रतिशत अधिक, साल दर साल 2.7 प्रतिशत अधिक
o सतत मुद्रा संदर्भ में तिमाही दर तिमाही 1.7 प्रतिशत अधिक, साल दर साल 1.3 प्रतिशत अधिक
· एबिट 21.1 करोड़ डॉलर रहा, तिमाही दर तिमाही 10 प्रतिशत अधिक, साल दर साल 32.8 प्रतिशत अधिक
· एबिट मार्जिन 13.1 प्रतिशत बढ़ा, तिमाही दर तिमाही 100 आधार अंक और साल दर साल 290 आधार अंक की वृद्धि
· कर बाद लाभ (शुद्ध लाभ) 12.5 करोड़ डॉलर, साल दर साल 8.3 प्रतिशत बढ़ा, परिचालन शुद्ध लाभ* साल दर साल 27.9 प्रतिशत बढ़ा।
· कर बाद लाभ (शुद्ध लाभ) मार्जिन 7.8 प्रतिशत, साल दर साल 40 आधार अंक बढ़ा, परिचालन शुद्ध लाभ मार्जिन साल दर साल 180 आधार अंक बढ़ा।
· मुक्त नकदी प्रवाह 19.4 करोड़ डॉलर रहा
· नए सौदे हासिल टीसीवी 109.6 करोड़ डॉलर, साल दर साल 47 प्रतिशत बढ़ा, तिमाही दर तिमाही 34.3 प्रतिशत बढ़ा
बीती तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे (रुपये में)
· आय 14,393 करोड़ रुपये, तिमाही दर तिमाही 2.8 प्रतिशत, साल दर साल 8.3 प्रतिशत बढ़ा
· एबिट 1,892 करोड़ रुपये, तिमाही दर तिमाही 11.3 प्रतिशत, साल दर साल 40.1 प्रतिशत बढ़ा
· कर बाद लाभ (शुद्ध लाभ) 1,122 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल 14.1 प्रतिशत अधिक, परिचालन शुद्ध लाभ साल दर साल 34.9 प्रतिशत बढ़ा
· डायल्यूटेड प्रति शेयर आय (ईपीएस) 12.64 रुपये
अन्य खास बातें
· कर्मचारियों की कुल संख्या साल दर साल 872 घटकर 1,49,616 रही
· एलएटीएम आईटी एट्रिशन 12.3 प्रतिशत
· बिक्री बकाया दिवस 90 दिन
· बीती तिमाही के अंत में नकदी और नकदी समकक्ष 7,666 करोड़ रुपये
*असाधारण वस्तुओं को छोड़कर
टेक महिन्द्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, “एक एलटीएम आधार पर हासिल हमारे सौदे पिछले पांच वर्षों में हासिल किए गए सौदों में सबसे अधिक हैं जो पिछली कई तिमाहियों में सौदे हासिल करने की दर में सुधार की झलक पेश करते हैं। यह गति बिक्री, समाधान उन्मुख बाजार दृष्टिकोण में हमारे सतत निवेश और ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने में एआई आधारित पेशकश की बढ़ती प्रासंगकिता का प्रमाण है। कुल मिलाकर ये प्रयास दीर्घकालीन मूल्य सृजन के लिए एक मजबूत नीव डाल रहे हैं।”
टेक महिन्द्रा के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित आनंद ने कहा, “बीती तिमाही ने चौतरफा वित्तीय निष्पादन की झलक पेश की और यह लगातार नौ तिमाही में मार्जिन विस्तार और नकदी सृजन में मजबूती बने रहने का परिणाम है। कार्यशील पूंजी अनुशासन पर सतत ध्यान दिए जाने से नकदी प्रवाह में सुधार आया और डीएसओ में सार्थक सुधार देखने को मिला जिसे निरंतर क्रियान्वयन से गति मिली। हम वित्त वर्ष 27 के लक्ष्यों की ओर प्रगति के लिहाज से ट्रैक पर बने हुए हैं।”
प्रमुख हासिल ठेके
· नवप्रवर्तन को गति देने, डिजिटल रिज़िलीअन्स मजबूत करने और एआई आधारित परिचालन दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से सभी सीआईओ और सीटीओ क्षेत्रों में एप्लीकेशंस आधुनिक बनाने के लिए यूरोप की एक अग्रणी दूरसंचार सेवा कंपनी द्वारा टेक महिन्द्रा का चयन किया गया। टेक महिन्द्रा की गहरी विशेषज्ञता और सिद्ध परिवर्तन क्षमताओं का उपयोग कर यह ठेका दीर्घकालीन, अनुमान योग्य वृद्धि को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।
· टेक महिन्द्रा का चयन एक वैश्विक एचसीएम (मानव पूंजी प्रबंधन) एसएएएस कंपनी द्वारा अपने सभी उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया गया। इस अनुबंध के तहत टेक महिन्द्रा की एचसीएम और सीएक्स सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के साथ ही एआई, ऑटोमेशन, सॉल्यूशन कन्फिगरेशन और डेटा इंटीग्रेशन में इसकी क्षमता का उपयोग दक्षता बढ़ाने, विस्तार करने और नवप्रवर्तन में किया जाएगा जिससे ग्राहकों का अनुभव समृद्ध हो सके।
· टेक महिन्द्रा का चयन एक अग्रणी यूरोपीय विमान विनिर्माता द्वारा सभी विमान कार्यक्रमों में सपोर्ट इंजीनियरिंग उपलब्ध कराने के लिए एक रणनीतिक साझीदार के तौर पर किया गया है। इस सेवा में एयरक्राफ्ट ऑपरेटरों और एमआरओ के लिए एंड-टु-एंड क्षमता शामिल है। एयरोनॉटिक्स और मजबूत डिलीवरी क्षमताओं में टेक महिन्द्रा की गहन विशेषज्ञता का उपयोग कर यह गठबंधन सभी विमान कार्यक्रमों में व्यापक सपोर्ट इंजीनियरिंग सुनिश्चित करेगा।
· अमेरिका की एक अग्रणी दूरसंचार कंपनी द्वारा उसकी परिवर्तन एवं प्रणाली एकीकरण पहल का नेतृत्व करने के लिए टेक महिन्द्रा का चयन किया गया जिसके तहत एक एकल विश्वसनीय साझीदार के तहत परिचालनों को समेकित करने, विरासत प्रणाली के आधुनिकीकरण और ऑटोमेशन एवं सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के जरिए तकनीकी ऋण घटाने पर ध्यान दिया जाएगा। टेक महिन्द्रा की सिद्ध डिलीवरी उत्कृष्टता और गहन विशेषज्ञता का उपयोग कर यह गठबंधन लागत अनुकूलन और वृद्धि को गति देगा और साथ ही एक कोर-फ्लेक्स मॉडल के जरिए विस्तार योग्य प्रतिभा तैनाती को सुगम बनाएगा।

