भोपाल। इस दिवाली टेक्नो अपना टेक्नो त्योहार कैम्पेन लेकर आया है, जो 100 करोड़ रुपए के उपहार पेश कर रहा है। यह कैम्पेन 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान हर टेक्नो स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ में प्रवेश करने और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा, जिनमें 2025 महिंद्रा बीई 6, 1 ग्राम और 0.5 ग्राम के गोल्ड वाउचर, 3, 6, और 12 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी तथा 3 और 6 महीने के लिए एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोटेक्शन शामिल है।

टेक्नो पोवा स्लिम 5जी अभी तक का सबसे स्लिम 5जी स्मार्टफोन है। जिसका मूल्य 19,999 रुपये है। इसकी मोटाई केवल 5.95 मिमी है। इसमें 6.78 इंच के कवर्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 144 हट्जऱ् का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और व्यूईंग का बहुत शानदार अनुभव मिलता है।

इसके अल्ट्रा-स्लिम होने के बाद भी इसमें 5,160 एमएएच की बैटरी और 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन की पॉवर को पूरे दिन खत्म नहीं होने देती है। यह काफी मजबूत स्मार्टफोन है।