इंदौर।  प्रौद्योगिकी की अग्रणी कंपनी टीआरएसटी01 ने इंदौर में सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया  के सदस्यों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, सोपा सदस्य टीआरएसटीओ  चैजन  अपनाएंगे, जो यूरोपीय संघ के वन-विनाश नियमन की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार एक उन्नत ट्रेसबिलिटी और अनुपालन मंच है।

इस साझेदारी के साथ, भारत के प्रमुख नॉन-जीएमओ सोया निर्यातकों ने टीआरएसटीओ1 चैन को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई है। यह रणनीतिक कदम सुनिश्चित करेगा कि भारत से यूरोप को नॉन-जीएमओ  सोया का निर्यात निर्बाध और पूर्ण रूप से ईयूडीआर मानकों के अनुरूप होगा, जिससे भारत की पहचान एक विश्वसनीय और सतत कृषि-उत्पाद आपूर्तिकर्ता के रूप में और मजबूत होगी। टीआरएसटीओ01के साथ साझेदारी करके, हमारे सदस्य पारदर्शिता, ट्रेसबिलिटी और भारतीय सोया के लिए निरंतर बाजार पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सक्रिय कदम उठा रहे हैं।