6.99 लाख रुपये (फुल ओनरशिप) की शुरुआती कीमत और BaaS के तहत 4.69 लाख रुपये + 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर की बैटरी ईएमआई के साथ,


एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
 टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स नेअपनी नई नेक्स्ट जेन टियागो और इलेक्ट्रिक संस्करण  टियागो  ईवी  लांच कर दी है। पेट्रोल, आईसीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट में उपलब्ध यह हैचबैक अब ग्राहकों को बेहतरीन डिजाइन, भरोसे और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ दो अलग-अलग ड्राइविंग अनुभव देती है। 


पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपए  है, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल 6.99 लाख रुपए  से शुरू होता है। इलेक्ट्रिक  टियागो  ईवी ग्राहकों को किफायती कीमत, तेज चार्जिंग, रोजमर्रा की उपयोगिता और ‘लाइफटाइम एचवी बैटरी वारंटी’ जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, बैटरी एएमआई  योजना के तहत ग्राहक केवल 4.69 लाख रुपए प्लस 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर भुगतान करके कार का लाभ उठा सकते हैं।

  
नेक्स्ट जेन टियागो और Tiago.ev को लॉन्च करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ, शैलेश चंद्रा ने कहा, "लाखों भारतीय परिवारों के लिए कार खरीदने की शुरुआत हमेशा से हैचबैक गाड़ियों से होती रही है। इसके बावजूद, लंबे समय तक इस सेगमेंट पर इंडस्ट्री ने बहुत कम ध्यान दिया, जबकि यह वाकई में कहीं ज्यादा का हकदार था। नेक्स्ट जेन टियागो ग्राहकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा देकर इसी कमी को पूरा करती है।


सात लाख से अधिक ग्राहकों के एक दशक के भरोसे पर बनी नेक्स्ट जेन टियागो सिर्फ एक बदलाव नहीं, बल्कि इसका एक बिल्कुल नया रूप है। इसमें पूरी तरह से नया एक्सटीरियर, पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम जैसी एडवांस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, और एक मजबूत सेफ्टी पैकेज दिया गया है, जो सुरक्षा को लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत मानता है। यह उन फीचर्स और अनुभवों को एक हैचबैक मालिक के लिए बेहद आसान बना देता है, जो कभी सिर्फ बड़ी और प्रीमियम कारों में मिलते थे। असल मायने में अपनी इच्छाओं और सपनों को पूरा करने का यही असली मतलब है।


अगली पीढ़ी की Tiago.ev इसे और आगे ले जाती है और इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के आर्थिक गणित को पूरी तरह बदल देती है। इंडस्ट्री में पहली बार मिलने वाली लाइफटाइम बैटरी एचवी वारंटी, बेहतरीन फास्ट चार्जिंग, जो सिर्फ 18 मिनट में 100 किलोमीटर की रेंज जोड़ती है, और रनिंग कॉस्ट में इतनी बचत, जो चार से पांच साल में कार की कीमत वसूल कर दे; Tiago.ev भारत की पहली ऐसी ईवी है, जो सिर्फ दिल को ही नहीं भाती, बल्कि जेब के लिए भी समझदारी का सौदा है। 12 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में, जहां अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी 2% से भी कम है, वहां गाड़ी खरीदने का यह विकल्प बदलाव लेकर आएगा।


तीन अलग-अलग पावरट्रेन - पेट्रोल, आईसीएनजी और ईवी - दो अलग-अलग ग्राहक सफर, और एक मजबूत भरोसा: कि आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और असली सुरक्षा सिर्फ महंगे सेगमेंट की कारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हर भारतीय परिवार इससे कहीं ज्यादा का हकदार है। और नेक्स्ट जेन टियागो के साथ, हम उसी वादे को पूरा कर रहे हैं - एक बार में एक परिवार तक पहुंचकर।"