इस स्वतंत्रता दिवस, सिर्फ झंडा लहराने से काम नहीं चलेगा। आइए उन कहानियों में डूब जाएं जो हमारे देश की हिम्मत, बलिदान और अटूट जज़्बे को दिखाती हैं। साहसिक मिशन से लेकर सच्ची वीर कहानियों तक, टाटा प्ले बिंज देशभक्ति से भरपूर और ड्रामा से लबालब एक खास लाइनअप ला रहा है। चाहे आपका मन तेज़-तर्रार एक्शन थ्रिलर देखने का हो या प्रेरणादायक बायोपिक का, ये फिल्में और शो आपका सीना गर्व से चौड़ा कर देंगे। तो तैयार हो जाएं आज़ादी के एहसास से रूबरू होने के लिए और प्ले दबा दें।

तेहरान

भू-राजनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि पर बनी तेहरान फिल्म एक भारतीय एजेंट (जॉन अब्राहम) की कहानी है, जो मिडिल ईस्ट में एक खतरनाक मिशन पर जाता है। मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा के अहम किरदारों के साथ, अरुण गोपालन का यह थ्रिलर हर मोड़ पर सस्पेंस, एक्शन और ट्विस्ट से भरा है। यह उन अनदेखे नायकों को सलाम है, जो देश के लिए छुप कर काम करते हैं। यह फिल्म वर्ष 2012 में इज़राइली डिप्लोमैट्स पर हुए हमलों पर आधारित है। यह 15 अगस्त को रिलीज़ होगी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

"हाउज़ द जोश?" – हमेशा की तरह ऊँचा! आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत के वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची कहानी को रोमांचक अंदाज़ में पेश करती है। विक्की कौशल का मेजर विहान सिंह शेरगिल के रूप में दमदार अभिनय, और यामी गौतम व परेश रावल समेत बेहतरीन कलाकारों की टीम, इसे भारतीय सेना को समर्पित एक दिल धड़काने वाली श्रद्धांजलि है। देशभक्ति के जज़्बे को फिर से जगाने के लिए यह फिल्म एकदम उम्दा है।

एयरलिफ्ट

अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली यह रोमांचक और भावुक फिल्म, इतिहास के सबसे बड़े नागरिक बचाव अभियान की सच्ची कहानी पर आधारित है। वर्ष 1990 के खाड़ी युद्ध के दौरान बनी यह कहानी एक अमीर भारतीय व्यवसायी की है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर 1,70,000 से ज्यादा फंसे भारतीयों को बचाता है। अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर ने भी शानदार और दिल छू लेने वाला अभिनय किया है। यह फिल्म मुश्किल के समय हिम्मत और एकजुटता का सबूत है।

इंडियन पुलिस फोर्स

एक्शन के महारथी रोहित शेट्टी की यह धमाकेदार सीरीज़ दिल्ली के स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स की ज़िंदगी को बयां करती है, जो एक बड़े आतंकी खतरे का डटकर सामना करते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ इस सीरीज़ में खतरनाक पीछा करना, धमाकेदार एक्शन और गजब की बहादुरी के पल देखने को मिलते हैं। अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर सीट से चिपका देने वाला एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो मान लीजिए यह सीरीज़ आपके लिए ही है।

सैम बहादुर

विक्की कौशल इस दमदार बायोपिक में मशहूर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते हैं। फिल्म में उनके शानदार सैन्य करियर को दिखाया गया है, जो दूसरे विश्व युद्ध से लेकर 1971 के भारत-पाक युद्ध तकका है। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस शख्स की बुद्धिमानी, हिम्मत और नेतृत्व को सलाम करती है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया। सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के बेहतरीन अभिनय के साथ सैम बहादुर एक राष्ट्रीय हीरो से प्रेरित होकर उसे अंतर मन की श्रद्धांजलि देने वाली है।

अब आप सोच रहे हैं कि इन सभी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन कैसे लें? इसके लिए है टाटा प्ले बिंज। इसमें दर्शक 30 से भी ज़्यादा ऐप्स हैं, जिनमें जियो हॉटस्टार, बीबीसी प्लेयर, ऐप्पल टीवी+, ज़ी5, फ़्यूज़+, फैनकोड, हॉलमार्क, एमएक्स प्लेयर, लायंसगेट प्ले, अहा, वीआरओटीटी, सन एनएक्सटी, स्टेज, रीलड्रामा, चौपाल, नम्मा फ्लिक्स, मनोरमामैक्स, आईस्ट्रीम, तरंग प्लस, हंगामा प्ले, शेमारूमी, क्यूरियोसिटी स्ट्रीम, एपिक ऑन, ट्रैवलएक्सपी, डॉक्यूबे, शॉर्ट्सटीवी, प्लेफ्लिक्स, क्लिक है। और साथ ही आप गेम्स का पूरा पैक सिर्फ एक सब्सक्रिप्शन और एक ऐप में पा सकते हैं। अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने या पासवर्ड याद रखने की कोई झंझट नहीं। सुनकर अच्छा लग रहा है ना। जी, यह सच में बहुत मजेदार है।

तो बस टाटा प्ले बिंज ऐप डाउनलोड करें और लगभग 30 से भी ज़्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का कही नहीं मिलने वाला मनोरंजन पाएं।