मुंबई। टाटा पावर सोलरूफ ने एक स्पेशल फेस्टिव फाइनेंसिंग स्कीम -सिर्फ 999 रुपए का भुगतान करें शुरू की है। त्योहारों के दौरान घरों के लिए सौर ऊर्जा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए इस सीमित अवधि की ऑफर को शुरू किया गया है।

नवरात्रि में शुरू होकर 31 दिसंबर 2025तक चलने वाली इस आकर्षक फाइनेंसिंग स्कीम का लाभ उठाकर, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ग्राहक टाटा पावर सोलरूफ सिस्टम लगवा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ 999 का भुगतान करके वे अपनी सौर ऊर्जा यात्रा शुरू कर सकते हैं।  

टाटा पावर सोलरूफ ने ग्रीन फाइनेंसिंग में अग्रणी, इकोफाई के साथ मिलकर यह सरल और किफायती सौर फाइनेंसिंग स्कीम तैयार की है, जिससे सौर ऊर्जा अपनाने के इच्छुक ग्राहकों के लिए शुरूआती वित्तीय बाधाएं काफी कम हो गई हैं। टाटा पावर सोलरूफ ने पूरे भारत में 3.6 गीगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर सफलतापूर्वक इन्स्टॉल की है।