नई रेनो डस्टर भारत में लांच, टर्बो पेट्रोल की कीमत 10.49 लाख रु.से शुरू
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
फ्रांस की कार निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने आज भारत में नई रेनो डस्टर के लॉन्च की घोषणा की। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली में 10.49 रुपए से शुरू होती है और देशभर में इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई है।
एडवांस्ड रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (आरजीएमपी) पर तैयार नई डस्टर को मजबूती, बेहतर दक्षता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी रियल एसयूवी डिजाइन, सेगमेंट में बेहतरीन एप्रोच और डिपार्चर एंगल व ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऑफ-रोड के लिए भरोसेमंद बनाते हैं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं। टर्बो टीसीई 160 इंजन 163 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है।
इसे भारतीय परिस्थितियों के अनुसार कैलिब्रेट किए गए 6-स्पीड वेट-क्लच डीसीटी या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ग्राहक 31 मार्च 2026 तक प्री-बुकिंग करा सकते हैं।

