मवेशी चरा लेकर घर लौट रहे चरवाहे पर भालू ने किया हमला,
मानपुर। उमरिया जिले विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के जंगली जानवर व मानव द्वंद थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों के ऊपर जानलेवा हमला कर किसी को लहूलुहान गंभीर जख्म तो किसी को मौत के घाट उतार दिया जाता है और उदासीन प्रबंधन उक्त घटनाओं को रोकने में नाकामयाब साबित हो रहा है मिली जानकारी अनुसार मानपुर के ग्राम पटेहरा निवासी इंद्रभान सिंह गोंड मंगलवार की शाम को जंगल में मवेशी चरा कर घर लौट रहा था तभी अचानक झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया हमले की तीव्रता से इंद्रभान जमीन पर गिर गया लेकिन साहस दिखाते हुए उसने खुद को किसी तरह बचाया और शोर मचाते हुए भालू को दूर भगाया घटना के बाद घायल किसी कदर घर पहुंचा और वन अमले को सूचना दिया जिसके रात भर दर्द से कराहने के बाद आज सुबह वन अमला घायल के घर पहुंच और उसे समुचित इलाज के लिए इंद्रभान को तुरन्त मानपुर अस्पताल ले गए,जहाँ फिलहाल घायल इलाजरत है खबर है कि भालू के हमले में युवक को मामूली चोटें आई हैं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है स्थानीय लोगों ने उदासीन वन विभाग से जंगल में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

