यह झांकी मध्य प्रदेश की कृषि प्रगति और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत किसानों के सशक्तिकरण का प्रतीक है 

मंडी बोर्ड की भावांतर झांकी बनेगी कृषि प्रगति और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत किसानों के सशक्तिकरण का प्रतीक  : कुमार पुरुषोत्तम


 आत्माराम  सोनी.भोपाल
इस बार लाल परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2026 पर होने वाले समारोह में झांकियां सिर्फ योजनाओं का प्रदर्शन नहीं करेंगी, बल्कि आम लोगों को यह दिखाएंगी कि वर्ष 2047 तक मप्र कैसा होगा। इसी क्रम में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  भावांतर भुगतान योजना की आकर्षक झांकी को प्रदर्शित करेंगी। यह झांकी मध्य प्रदेश की कृषि प्रगति और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत किसानों के सशक्तिकरण का प्रतीक है। 
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड  के आयुक्त सह प्रंबध संचालक कुमार पुरुषोत्तम  के अनुसार मंडी बोर्ड की झांकी इस बार गणतंत्र दिवस में शामिल होगी। झांकी में सोयाबीन की फसल को केंद्र में रखा जाएगा, क्योंकि भावांतर योजना के तहत प्रदेश की सभी मंडियों में सोयाबीन का विक्रय 24 अक्टूबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ। जिसे बहुत ही बेहतर रिस्पांस मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसारियां योजना लागू की गई थी, अब तक 1292 करोड़ का भुगतान हो चुका है और बाकी किसान शेष बचे है उन्हें इसी महीने भावांतर राशि का भुगतान हो जाएगा। 

 सभी किसानों, व्यापारियों के सहयोग से योजना सफल हुई, पारदर्शी मंडी प्रणाली का चित्रण 
मंडी बोर्ड के एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने कहाकि भावांतर योजना को पूरे देश में काफी सराहना मिली है। नीति आयोग की टीम जो मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आई थी और उसने योजना का अध्ययन करके गई है। जो हम सबसे लिए गर्व का विषय है कि समस्त किसानों, व्यापारियों के सहयोग से योजना सफल हुई है।  झांकी के माध्यम से यह दिखाया जाएगा कि कैसे राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडी की वास्तविक बिक्री दर के अंतर का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है। इसमें डिजिटल पंजीयन (ई-उपार्जन पोर्टल) और पारदर्शी मंडी प्रणाली का चित्रण किया जा सकता है, जो आत्मनिर्भर किसान की थीम को बढ़ावा देता है। 


  एमडी ने किया एमबीएम ग्राउंड में अंतिम रूप ले रही भावांतर झांकी का अवलोकन 
मंडी बोर्ड एमडी कुमार पुरुषोत्तम  ने शानिवार को राजधानी के एमबीएम ग्राउंड में अंतिम रूप ले रही मंडी बोर्ड की भावांतर झांकी का अवलोकन किया।  इस मौके पर अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना, सहायक संचालक योगेश नागले, अधिक्षण यंत्री मधुकर पावर,  कार्यपालन यंत्री सुरेश गोयल सहित भावांतर झांकी का निर्माण कर रही संस्था सख्या ग्रुप भोपाल के प्रबंधक समीर मेहरा मौजूद रहे।