झांकी बनी कृषि प्रगति और किसानों के सशक्तिकरण का प्रतीक: कुमार पुरूषोत्तम

एवीएस न्यूज . .भोपाल
लाल परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित हुई। प्रदर्शित झांकियां सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को दिखाया गया। लेकिन मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  प्रदर्शित की गई भावांतर भुगतान योजना का समर्पित झांकी समारोह में आकर्षण का केंद्र रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित कराई गई भावांतर योजना को समर्पित झंकी को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया।  
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड  के आयुक्त सह प्रंबध संचालक कुमार पुरूषोत्तम  ने कहाकि झांकी सोयाबीन की फसल पर केंद्रीत रहा। झांकी के मार्फत भावांतर योजना के बेहतर रिस्पांस को प्रदर्शित करने किया गया।  

समस्त किसानों, व्यापारियों के सहयोग से सफल योजना को समर्पित झांकी को पहला पुरस्कार मिला : कुमार पुरूषोत्तम
मंडी बोर्ड के एमडी कुमार पुरषोत्तम ने कहाकि भावांतर योजना को पूरे देश में काफी सराहना मिली है तो वहीं आज लाल परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर भी खूब सराहा गया।  मंंडी प्रशासन के लिए यह गर्व का विषय है कि समस्त किसानों, व्यापारियों के सहयोग से सफल योजना को समर्पित झांकी को पहला पुरस्कार मिला।