एवीएस न्यूज भोपाल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय वार्षिक दिगंबर जैन महिला परिषद, मैना सुंदरी संभाग, भोपाल ने “🌲एक पेड़ माँ के नाम🌲” कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में वृक्ष मित्र सुनील दुबे जी की धर्मपत्नी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुधा दुबे ने औषधीय पौधों के महत्व पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने पौधों के औषधीय उपयोग और इन्हें घर पर लगाने के लाभ के बारे में जानकारी साझा की।


कार्यक्रम में संभाग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन तारण, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंघई, विशेष अधिकारी श्रीमती संगीता चौधरी, मेघा बड़कुर, सुलेखा सूतवाले, ललित मनया, प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती रश्मि टोंग्या सहित शाखा अध्यक्ष और अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

 


 

जीवन वाटिका, ई-7, अरेरा कालोनी, नुपुर कुंज और भोजपुर गौशाला में नीम, पीपल, जामुन और आम के लगभग 70 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ पोलीथिन के हानिकारक प्रभाव और जैविक अनाज के उपयोग पर भी जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई।
सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखभाल की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दृढ़ करने का संकल्प लिया।