एवीएस न्यूज.भोपाल  
आगामी चातुर्मास के पावन अवसर पर जैन मुनि आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के भोपाल आगमन को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने की।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान सहित जैन समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे।

बैठक में जैन समाज अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील जैन (501), हुकुमचंद जैन, देवेन्द्र जैन रुचि , राकेश जैन ओएसडी अरविंद जैन, राजकुमार कौछल, ऋषभ जैन, अभिराज जैन (एडवोकेट) सहित समाज के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में आचार्य समय सागर महाराज के चातुर्मास प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़े अन्य प्रबंधों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।