शिवनारायण सोनी

भोपाल। राजधानी में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात शख्स ने जुलूस पर पत्थर मार दिया। घटना से नाराज लोगों ने गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया। लोग तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

घटना सोमवार रात करीब 9.15 बजे की है। जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ रहा था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चौराहे पर चल समारोह रोककर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते वहां जाम लग गया है। चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हो गए।

 

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित किया है। एफआईआर के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। एसीपी राकेश बघेल ने बताया कि निशातपुरा क्षेत्र से जो झांकी आ रही थी उस पर पथराव हुआ था। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई थी। हमने बार-बार एनाउंस किया है। एफआईआर थाने में हो रही है। आरोपी की पहचान करके किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

 

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हो, क्रिया की प्रतिक्रिया हुई तो शासन की होगी जिम्मेदारी

प्रशासन के साथ हुई बैठक में हमने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा की मांग की थी। जब गणेश विसर्जन हो रहा है तो प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा क्यो उपलब्ध नहीं कराई गई, वहां आरएफ की टुकड़ी तक तैनात नहीं थी। यह हमारी आस्था पर पर प्रहार है, हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए। हिंदुओं के किसी भी कार्यक्रम में इस तरह की गतिविधियों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे भोपाल की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यदि क्रिया की प्रतिक्रिया प्रारंभ होगई तो कर्फ्यू लगाने तक की नौबत आ जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

चंद्रशेखर तिवारी, अध्यक्ष, हिंउस