भोपाल। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी के रविकुमार के मार्गदर्शन तथा ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी के के त्रिपाठी के नेतृत्व में जय हिंद कॉलेज अयोध्या बाय पास परिसर में धूप-छांव के साथी और जीवनदायिनी वृक्षों को संजोने का संकल्प ले कर ऑपरेशन सिंदूर में शहीदो की स्मृति में पौधरोपण किया।

आम, पीपल, बरगद नीम और अशोक जैसे पौधों की सुगंध ने परिसर को हरियाली और जीवन से भर दिया। त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहाकि यदि आज हम एक पौधा लगाएँगे, तो कल यही पौधा आने वाली पीढय़िों को छाया, प्राणवायु और जीवन देगा। इस अवसर पर शहीदों के नाम से पौधे लगाए गए ताकि उनकी शौर्य गाथा और बलिदान की स्मृति सदैव हरी-भरी रहे।

इस कार्यक्रम में जय हिंद कॉलेज से चेयरमैन उपेंद्र सिंह तोमर, वाइस चेयरमेन सर्वेंद्र सिंह तोमर, डायरेक्टर आकाश सिंह तोमर, प्रिंसिपल उपासना सिंह एवं आशीष तिवारी सीबीओए से अरूणसिंह, सूची पराशर, लीना चौहान,श्रद्धा, शनि श्रीवास्तव,गगन, विश्वजीत, अंकित सिरोही, रजनीश शिन्दे शुभम जैन तथा बडी संख्या मे सीबीओए के पदाधिकारी मौजूद थे।