अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल पर स्टोरफ्रंट में जीएसटी बचत उत्सव
भोपाल। ऐतिहासिक जीएसटी सुधार लागू होने पर अमेजन नेएक विशेष स्टोरफ्रंट द ग्रेट सेविंग्स सेलिब्रेशन, जीएसटी बचत उत्सव की घोषणा की। यह स्टोरफ्रंट होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेली एसेंशियल्स, हेल्थकेयर, फैशन और अन्य श्रेणियों में जीएसटी बचत वाले उत्पादों को प्रदर्शित करेगा।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (एजीआईएफ) 2025 के लिए जो आज से शुरू हो रहा है, जिसमें प्राइम सदस्यों को 22 सितंबर की मध्यरात्रि से 24 घंटे पहले विशेष एक्सेस मिलेगा। जीएसटी बचत उत्सव के हिस्से के रूप में स्टोरफ्रंट पर उत्पादों पर बैज लगे होंगे जो लागू जीएसटी बचत को दर्शाएंगे, जिससे ग्राहकों को इन ऑफर्स को पहचानना और खरीदारी करना आसान होगा।
प्राइम अर्ली एक्सेस के दौरान प्राइम डील+जीएसटी सेविंग्स और मुख्य इवेंट के दौरान डील विथ जीएसटी सेविंग्स के बैज नजर आएंगे। जीएसटी बचत और प्राइम डील्स के अलावा, ग्राहकों को विक्रेताओं से ढेरों फेस्टिव डील्स, अमेजन पे लेटर के माध्यम से नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे किफायती विकल्प और अमेजऩ पे रिवॉर्ड्स गोल्ड के जरिए प्राइम सदस्यों के लिए 5फीसदी तक आश्वस्त कैशबैक जैसे फायदे भी मिलेंगे।

