एफएमपीसीसीआई का तीन दिवसीय फेड एक्सपो 2025 गोविंदपुरा में 21 से : मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, 100 से अधिक औद्योगिक प्रदर्शनी में करेंगी उत्पादों का प्रदर्शन
एवीएस न्यूज.भोपाल
फेडरेशन ऑफ एमपी चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई ) द्वारा तीन दिवसीय 21 नवंबर से शुरू होगा। जीआईए एक्जीबीशन सेंटर भोपाल आयोजित फेड एक्सपो 23 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस फेड एक्सपो 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। एक्सपों लगभग 100 से अधिक एमएसएमई अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी एफएमपीसीसीआई के अध्यक्ष दीपक शर्मा और गोविंदपुरा इंडस्ट्री एसो.के अध्यक्ष विजय गौर, फेडरेशन के प्रबंध समिति सदस्य योगेश गोयल ने आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्योगों, सरकारी उपक्रमों एवं एमएसएमई इकाइयों के मध्य आपसी संवाद, व्यवसायिक सहयोग और नये व्यापारिक अवसरों का सृजन करना है। कार्यक्रम में बीएसचईएल, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, रेलवे, रक्षा प्रतिष्ठान, एचईजी, रेलवे, बीना रिफायनरी एवं अन्य बड़ी इकाईयां, राज्य शासन के विभागों तथा विभिन्न क्षेत्रीय औद्योगिक इकाइयों की सक्रिय भागीदारी हो रही है।
रूस, ओमान, ताईवान आदि के प्रतिनिधिमंडल एवं वाणिज्य दूतावास प्रतिनिधि होगें शामिल
उन्होंने बताया कि एक्सपो में रूस से 10, ओमान से 4, ताईवान से 1 एवं अन्य कई देशों के उद्योग प्रतिनिधि भाग ले रहे है। जिनके आने से प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को अन्तर्राष्ट्रीय उद्यमियों से व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम से भारत एवं विभिन्न देशों के मध्य औद्योगिक संबंध मजबूत होगें एवं बाईलेटरल ट्रेड को बढ़ावा मिलेगा। सरकारी क्रय नीतियों, 'मेक इन इंडिया' पहल तथा तकनीकी नवाचारों पर होगी सेमीनार में चर्चा
फेडरेशन के प्रबंध समिति सदस्य योगेश गोयल ने कहाकि फेड एक्सपो में एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से वेन्डर बनने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही एक्सपो के दौरान विशेष सत्रों में सरकारी क्रय नीतियों, 'मेक इन इंडिया' पहल तथा तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।
वेंडर डेवलपमेंट एवं बायर सेलर मीट के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियाँ अपने प्रोक्योरमेंट प्लान, वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सप्लाई चेन अवसरों को साझा करेंगी। इस दौरान आयोजित वर्कशाप एवं सेमिनार में नवाचार, तकनीकी उन्नयन, एमएसएमई वित्त, निर्यात प्रोत्साहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

