सिंगापुर की अदालत द्वारा ज़ेट्टाई की उस पुनर्गठन योजना को मंज़ूरी दे दी गई
नई दिल्ली। ज़ेट्टाई पीटीई लिमिटेड ने आज घोषणा की कि WazirX की रिकवरी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, सिंगापुर की माननीय उच्च न्यायालय ने कुछ थोड़े बहुत बदलावों के साथ Zettai Pte Ltd द्वारा पेश की गई उस पुनर्गठन योजना को आधिकारिक मंज़ूरी दे दी गई, जिसे कर्ज़दारों ने पहले ही स्वीकृति दे दी थी। यह फैसला उस समय आया है जब अगस्त 2025 में 95.7% वोट देने वाले कर्ज़दारों — जो कुल मूल्य का 94.6% प्रतिनिधित्व करते हैं — ने पुनर्गठन योजना के पक्ष में दोबारा मतदान किया था।
यह मंज़ूरी Zettai और WazirX के यूज़र समुदाय के बीच कई महीनों की मेहनत का नतीजा है और अब प्लेटफ़ॉर्म को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ़ हो गया है।
WazirX के संस्थापक निश्चल शेट्टी ने कहा कि, “यह मंज़ूरी WazirX की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इतने बड़े साइबर हमले के बावजूद कंपनी ने बहुत तेज़ी से पुनर्गठन पूरा किया है जो पूरी दुनिया के क्रिप्टो सेक्टर में सबसे तेज़ मामलों में से एक माना जा रहा है। हमारा पूरा ध्यान अपने कर्ज़दारों के हितों की रक्षा पर है। आज के फैसले के आधार पर जैसे ही यह योजना कानूनी रूप से प्रभावी होगी, हम 10 व्यावसायिक दिनों के भीतर प्लेटफ़ॉर्म फिर से चालू कर देंगे। उन सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो धैर्य और विश्वास के साथ हमारे साथ खड़े रहे।“
भविष्य के संदर्भ में
अगले कदम के रूप में, Zettai Pte. Ltd. अकाउंटिंग एंड कॉरपोरेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (ACRA) के समक्ष आदेश दायर करेगा। योजना के प्रभावी होने के 10 व्यावसायिक दिनों के भीतर, WazirX प्लेटफ़ॉर्म फिर से शुरू किया जाएगा और योजना के अंतर्गत आने वाले कर्ज़दारों को टोकन वितरित किए जाएंगे। Zettai अपने सभी कर्ज़दारों को बताएगी कि कौन-कौन से कानूनी दस्तावेज़ कब दाख़िल किए जाएंगे और आगे की प्रक्रिया के लिए क्या समय-सीमा तय की गई है।
प्लेटफ़ॉर्म के दोबारा शुरू होने के साथ, WazirX भारतीय क्रिप्टो इकोसिस्टम के लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित रखेगा। फ़ंड को सुरक्षित करने और बढ़ाने करने के लिए, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध और उद्योग में अग्रणी कस्टोडियन ‘BitGo’ के साथ साझेदारी की है।

